13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eid 2023: अलविदा जुमा आज, जानें कब मनाई जाएगी ईद 22 या 23 अप्रैल को

Eid 2023: Eid celebration date in india, When will be celebrated Eid 2023: ईद-उल-फितर की तारीख हर साल बदलती रहती है क्योंकि, नया चांद देखने के साथ ही यह पर्व मनाया जाता है। ईद इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाई जाती है। यह महीना इस्लामिक कैलेंडर के नवें महीने रमजान के बाद आता है। ईद से पहले रमजान में जमात-उल-विदा यानी आखिरी जुमे की नमाज का बेहद महत्व माना गया है।

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Apr 21, 2023

eid_celebration_in_india_today_or_tomorrow.jpg

Eid 2023: Eid celebration date in india, When will be celebrated Eid 2023: ईद-उल-फितर यानी ईद एक इस्लामिक त्योहार है। ईद रमजान के मुबारक महीने के बाद मनाया जाता है। रमजान के मुबारक महीने में मुसलमान सुबह से शाम तक रोजा (उपवास) रखते हैं। ईद-उल-फितर की तारीख हर साल बदलती रहती है क्योंकि, नया चांद देखने के साथ ही यह पर्व मनाया जाता है। ईद इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाई जाती है। यह महीना इस्लामिक कैलेंडर के नवें महीने रमजान के बाद आता है। ईद से पहले रमजान में जमात-उल-विदा यानी आखिरी जुमे की नमाज का बेहद महत्व माना गया है।

जमात उल विदा की तारीख
ईद-उल-फितर 22 अप्रैल (शनिवार) या फिर 23 अप्रैल (रविवार) को चांद कब दिखता है उसी के अगले दिन मनाई जाएगी। यानी अगर चांद आज शुक्रवार नजर आता है, तो ईद 22 अप्रैल शनिवार को यदि चांद शनिवार को दिखाई देता है, तो ईद रविवार 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। ईद-उल-फितर का त्योहार शुरू होने से पहले जमात-उल-विदा या रमजान महीने का आखिरी जुमा अलविदा जुमा या जमातउल विदा कहलाता है। यह दिन आज ही है। यानी 21 अप्रैल 2023 को जमात-उल-विदा या अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी गई है। जमात-उल-विदा दो शब्दों से मिलकर बना है - जुमा (सभा) और विदा (विदाई)। रमजान के दौरान मुसलमान अपना दिन प्रार्थना करने, आध्यात्मिक किताबें पढऩे, परोपकारी कार्यों को करने में बिताते हैं।

जमात-उल-विदा का महत्व
ईद-उल-फितर की तरह जमात-उल-विदा के दिन भी सुबह जल्दी उठकर मुसलमान नए कपड़े पहनते हैं। अगर नया संभव ना हो तो साफ कपड़े पहनते हैं। मस्जिद जाकर अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं। जमात-उल-विदा की अलविदा नमाज ईदगाहों, जामा मस्जिदों या स्थानीय मस्जिदों में अदा की जाती है। जमात-उल-विदा के दिन मुसलमान मस्जिदों में कुरान की तिलावत के बाद गरीबों, जरूरतमंदों को खाना खिलाते हैं, जकात-खैरात करते हैं। मुसलमानों का मानना है कि अल्लाह इस दिन उनकी सभी दुआओं को सुनता है और उन पर अपनी रहमत बरसाता है।

ऐसे मनाई जाती है ईद
ईद के दिन मुसलमान शीर खुरमा, सेवइयां, हलवा, शाही टुकड़ा सहित कई स्वादिष्ट और पारंपरिक भोजन बनाते हैं। बच्चों को उनके माता-पिता और घर के बुजुर्गों से ईदी (गिफ्ट) मिलती है। लोग एक-दूसरे को ईद मुबारक कहते हुए ईद की बधाइयां देते हैं।

ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya Ke Upay: अक्षय तृतीया पर ऐसे करें मां लक्ष्मी का पूजन, जीवन भर नहीं होगी आर्थिक तंगी