5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hanuman Jayanti 2023: पवन पुत्र की कृपा से इन राशियों के लोगों को आज से जीवनभर मिलेंगी खुशियां

Hanuman Jayanti 2023: These zodiac signs will get blessed by Hanuman Ji : हनुमान जी को बुरी शक्तियों का नाश करने वाला और हर संकट टालने वाला माना गया है। इसीलिए इनकी मदद से जीवन के हर काम सरल हो जाते हैं। इस दिन शुक्र का राशि परिवर्तन भी हो रहा है। वहीं गुरु और शुक्र की युति से लक्ष्मी योग का निर्माण भी हो रहा है। ऐसे में हनुमान जयंती कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाली है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें किन राशियों के लिए हनुमान जयंती रहने वाली है भाग्यशाली, साथ ला रही है धन, संपत्ति और तरक्की भी...

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Apr 05, 2023

hanuman_jayanti_par_chamak_jayegi_in_rashiyon_ki_kismat_ek_mahine_tak_barsegi_hanuman_ji_ki_kripa.jpg

Hanuman Jayanti 2023: These zodiac signs will get blessed by Hanuman Ji : चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। हिन्दु पंचांग के मुताबिक यह तिथि आज यानी 5 अप्रैल बुधवार से शुरू हो रही है। लेकिन उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए हनुमान जयंती 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला के मुताबिक भगवान हनुमान का जन्मदिन हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है। पूराणों मे हनुमान जी को श्रीराम का परम भक्त माना गया है। इससे जुड़ी कई कथाएं भी हमें पुराणों में पढऩे को मिलती हैं। इस दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकाण्ड का पाठ करते हुए परिवार के लिए मंगलकामना करनी चाहिए। हनुमान जी को बुरी शक्तियों का नाश करने वाला और हर संकट टालने वाला माना गया है। इसीलिए इनकी मदद से जीवन के हर काम सरल हो जाते हैं। इस दिन शुक्र का राशि परिवर्तन भी हो रहा है। वहीं गुरु और शुक्र की युति से लक्ष्मी योग का निर्माण भी हो रहा है। ऐसे में हनुमान जयंती कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाली है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें किन राशियों के लिए हनुमान जयंती रहने वाली है भाग्यशाली, साथ ला रही है धन, संपत्ति और तरक्की भी...

मेष
इस बार हुनमान जयंती मेष राशि के लोगों को आर्थिक परेशानियों से छुटकारा दिलाएगी। इन्हें अचानक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस या कार्यक्षेत्र में यह मीना इस राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके जीवन की अन्य परेशानियां भी दूर होंगी। आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम भी आपको मिलेगा।

मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए इस बार हनुमान जयंती बेहद लाभ देने वाली साबित होगी। हनुमान जी की कृपा से इस महीने आपको धन की प्राप्ति होगी। कॅरियर से की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान प्रमोशन मिल सकता है, साथ ही नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी यह मीना लाभ देने वाला रहेगा। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी समय लाभ देने वाला रहेगा।

कन्या
हनुमान जयंती पर बन रहे महालक्ष्मी योग से कन्या राशि के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस अवधि में इन्हें आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इनकी इनकम भी बढ़ेगी। पद प्रतिष्ठा और प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

सिंह
सिंह राशि के लोगों पर भी हुनमान जयंती के अवसर पर हनुमान जी की कृपा बरसने वाली है। इन्हें कॅरियर में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत और बेहतर होगी। नैतिक क्षमता में भी सुधार होगा। कार्य स्थल पर पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। कोई नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान आपको परिवार का भी पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस करने वालों के लिए भी वृद्धि के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए भी हनुमान जी अपार कृपा बरसाने वाले हैं। इन्हें इनका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। शिक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। अन्य क्षेत्रों में भी इस राशि के लोगों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। कॅरियर के लिहाज से भी समय आपके पक्ष में बना हुआ है।

मकर
मकर राशि के लोगों के लिए हुनमान जयंती का यह पर्व किसी वरदान से कम नहीं है। इस समय इनका लंबे समय से रुका हुआ धन इन्हें वापस मिलेगा। रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। विशेष रूप से बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय शानदार रहेगा। इन्हें पार्टनरशिप में भी लाभ मिलेगा। अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। जिससे विवाह के योग बनेंगे।

कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए भी हनुमान जयंती पर बन रहे विशेष संयोग यानी महालक्ष्मी योग अत्यंत शुभ रहने वाला है। आपकी राशि में मालव्य और त्रिकोण राजयोग भी बन रहा है, आप धन से संबंधित परेशानियों से निजात पा सकते हैं। इस दौरान आपकी कर्ज और खर्चे से जुड़ी समस्याएं दूर होने वाली हैं। बैंक-बैलेंस को भी आप अच्छे से मेंटेन रख पाएंगे। कार्यस्थल पर अपने काम से आप लोगों का दिल जीतेंगे। यह समय आपकी मनोकामनाएं पूरी होने का समय है।

ये भी पढ़ें:Chaitra Purnima: आज ध्रुव और रवि योग में मनाई जाएगी चैत्र माह की पूर्णिमा, शुभ मुहूर्त में ऐसे करें पूर्णिमा की पूजा