नई दिल्ली। किसी जमाने में भजन सम्राट कहे जाने वाले अनूप जलोटा आज बिग बॉस और अपने से 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में हैं। एक दौर था, जब घरों से लेकर मंदिरों तक सिर्फ लोग उनके ही भजन सुना करते थे। अनूप जैसे जैसे फेमस होते गए उनकी कमाई बढ़ती गई। कभी एक भजन के लिए केवल 350 रुपए कमाने वाले अनूप के एक शो का चार्ज बढ़कर 7 से 8 लाख रुपए तक पहुंचा। लेकिन बिग बॉस में आने के बाद जैसे मानो अनूप जलोटा की लॉटरी निकल पड़ी है। बिग बॉस में सुर्खियां बटोरने के बाद अनूप ने अपनी फीस में 80 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है।