रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के तहत शुरु किए गए एयू स्मॉल फाइनेंस अपने ग्राहकों को 1 लाख से 10 लाख से कम जमा पर 6.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं 10 लाख रुपये से ज्यादा के जमा पर कंपनी 6.75 फीसदी तक का ब्याज दे रही है। वहीं उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की बात करें तो ये बैंक अपने ग्राहकों को 50 लाख से 5 करोड़ रुपये तक के जमा पर 6.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है जबकि 5 करोड़ रुपये से ज्यादा के जमा पर बैंक 7 फीसदी का ब्याज मुहैया करा रहा है। इतना ही नहीं अगर आपकी उम्र 60 साल से अधिक है तो आपको इस साल से बचत खाते से मिले 50,000 रुपये तक के ब्याज पर इनकम टैक्स से छूट मिल सकती है। इसके अलावा अगर आप अपना खाता फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ खुलवाते हैं तो बैंक1 लाख रुपये से ज्यादा जमा पर आपको 7 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है।