5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भविष्य में किसानों की आय बढ़ाएगी सरकार, जेटली ने दिए संकेत

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को संकेत देते हुए बताया कि किसानों को दी गई सालाना राशि 6000 रुपए को भविष्य में बढ़ाया जा सकता है।
2 min read
Google source verification

image

Manish Ranjan

Feb 03, 2019

indian farmers

भविष्य में किसानों की आय बढ़ाएगी सरकार, जेटली ने दिए संकेत

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को संकेत देते हुए बताया कि किसानों को दी गई सालाना राशि 6000 रुपए को भविष्य में बढ़ाया जा सकता है। मोदी सरकार ने अपने आखिरी बजट में किसानों को सालाना 6,000 रुपये की न्यूनतम सहायता देने की घोषणा की है। फिलहाल आपको बता दें कि किसानों को ये राशि तीन किस्तों में दी जाएगी।


भविष्य में बढ़ेगे संसाधन

जेटली ने कहा कि आने वाले समय में सरकार के संसाधन बढ़ेगे,जिससे सरकार इस राशि को भी बढ़ा देगी। उन्होंने कहा कि राज्य इस राशि के ऊपर अपनी ओर से आय समर्थन योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ ही जेटली ने कहा कि किसानों को राशि देने का यह पहला साल है। भविष्य में इस राशि को बढ़ा दिया जाएगा।


राहुल गांधी ने साधा निशाना

राहुल गांधी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि सरकार किसानों को प्रतिदिन 17 रुपए देकर उनका अपमान कर रही है। जेटली ने कहा कि विपक्ष के नेता को 'परिपक्व होना चाहिए' और उन्हें यह समझना चाहिए कि वह किसी कॉलेज यूनियन का चुनाव नहीं राष्ट्रीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं।


भविष्य में बढ़ाएंगे राशि

जेटली ने कहा कि 12 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा सरकार की योजना उन्हें घर देने, सब्सिडी पर खाद्यान्न देने, मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने, मुफ्त साफ-सफाई की सुविधा देने, बिजली, सड़क, गैस कनेक्शन देने की योजना और दोगुना कर्ज सस्ती दर पर देने जैसी सभी योजनाएं किसानों की दिक्कतों को दूर करने से जुड़ी हैं। जेटली ने कहा कि मौजूदा सरकार ने ग्रामीण इलाकों में जो लाखों करोड़ रुपये लगाए हैं यह राशि उसके अतिरिक्त है। हमने 75,000 करोड़ रुपये सालाना से शुरुआत की है। मुझे लगता है कि आगामी वर्षों में इसमें इजाफा होगा।


इन लोगों को इसलिए नहीं किया शामिल

वहीं, जिन किसानों को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है उनते बारे में जेटली ने कहा कि उनके लिए ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा और कई अन्य लाभ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार कौन सा सबसे बड़ा काम करने का दावा करती है?

(ये कॉपी भाषा से ली गई है।)

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर