23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक बोर्ड ने किया यह फैसला, जल्द मिलेगा Axis Bank को नया CEO

एक्सिस बैंक ने अप्रैल माह में ही अपने बयान में कहा था कि शिखा शर्मा ने खुद ही बोर्ड से आग्रह किया की उनके कार्यकाल को घटा दिया जाए, इसे दिसंबर 2018 तक ही रखा जाए। बाद में बोर्ड ने शर्मा के इस फैसले पर मुहर लगा दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 11 Jul 2018, 9:12 AM IST

Axis Bank

जल्द मिलेगा Axis Bank को नया CEO, बैंक बोर्ड ने कर लिया है फैसला

नई दिल्ली। पिछले साल जुलाई में शिखा शर्मा को एक्सिस बैंक ने 3 साल के लिए दोबारा एमडी और सीईओ चुना था। इस पर रिजर्व बैंक ने सवाल उठा दिया था। वो लगातार चौंथी बार बैंक की CEO बन रही थी। इसके बाद शिखा शर्मा ने अपना कार्यकाल मई 2021 से घटाकर दिसंबर 2018 करने के लिए कहा था। शिखा शर्मा के कार्यकाल को घटाने के बाद एक्सिस बैंक बोर्ड ने नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी है। बोर्ड ने इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई से मंजूरी के लिए तीन नामों को शार्टलिस्ट कर लिया है। हालांकि बैंक ने अभी तक इन तीन नामों को खुलासा नहीं किया है। बैंक ने कहा है कि आरबीआई से जवाब मिलने के बाद वो तुरंत इन नामों का खुलासा कर देंगे। अप्रैल माह में ही बैंक ने एक एग्जिक्यूटिव फर्म को बैंक के नए सीईओ की तलाश के लिए की मदद ली थी।

यह भी पढ़ें - ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राज्यों की रैंकिंग जारी, आंध्र प्रदेश टॉप पर

इसी साल खत्म होना है शिखा शर्मा का कार्यकाल
एक्सिस बैंक ने अप्रैल माह में ही अपने बयान में कहा था कि शिखा शर्मा ने खुद ही बोर्ड से आग्रह किया की उनके कार्यकाल को घटा दिया जाए, इसे दिसंबर 2018 तक ही रखा जाए। बाद में बोर्ड ने शर्मा के इस फैसले पर मुहर लगा दिया था। इसके बाद शिखा शर्मा तय समय से 29 माह पहले ही एक्सिस बैंक की सीईओ व प्रबंध निदेशक पद से मुक्त हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें - गैस लाइसेंस डिस्ट्रिब्यूशन की खबर से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोरदार तेजी, शेयरधारकों को हुआ जबरदस्त फायदा

केन्द्रीय बैंक ने शिखा शर्मा की पुनर्नियुक्ति पर उठाया था सवाल
गौरतलब है कि केन्द्रीय बैंक ने शिखा शर्मा के पुनर्नियुक्ति पर सवाल उठाया था। फिलहाल बैंक गैर निष्पादित अस्तियों यानी फंसे कर्ज के बोझ से जूझ रहा है। बीते तीन साल में बैंक के एनपीए में चार गुना बढ़ोतरी हुई है और आरबीआई इस बात से नाखुश है। शिखा शर्मा साल 2009 से ही एक्सिस बैंक की सीईओ व प्रबंध निदेशक का पद संभाल रही हैं। शर्मा के कार्यकाल को कम करने की जानकारी बैंक ने एक्सचेंज को भी समय पर दे दिया था।