
नई दिल्ली।
Home, Car Loan Offers: फेस्टिव सीजन ( Festival Offers ) में SBI, ICICI समेत Bank ग्राहकों को लुभाने के लिए कई शानदार ऑफर लेकर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब Bank of baroda ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए Home Loan और Car Loan पर नया ऑफर पेश किया है। जिसके तहत ग्राहकों को होम लोन ( BOB Home Loan ) और कार लोन लेने पर कई आकर्षक छूट मिलेंगी। बैंक ने खुदरा ऋण की पेशकश की घोषणा की है। इसके तहत बैंक बड़ौदा होम लोन और बड़ौदा कार लोन की दरों में 0.25 प्रतिशत की छूट ( केवल टेकओवर के मामलों में ) दे रहा है।
प्रोसेसिंग फीस में भी छूट
लोन की दरों में छूट के साथ ही बैंक ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस में राहत देगा। इस ऑफर के तहत बैंक लोन लेने पर प्रोसेसिंग शुल्क भी माफ करेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा के हेड और जीएम- मॉर्गिज एंड अदर एसेट्स ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन के लिए इन खुदरा ऋण ऑफर की शुरुआत की है। हम ग्राहकों को त्योहारों पर उपहार देने का इरादा रखते हैं। बैंक के नए ग्राहकों को कार ऋण लेने पर या होम लोन की शिफ्टिंग पर आकर्षक प्रस्ताव भी देते हैं। इस ऑफर के तहत ब्याज दरें भी कम रखी गई हैं और ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस से भी छूट दी गई है।
फेस्टिव सीजन में आकर्षक ऑफर
आपको बता दें कि इससे पहले ICICI बैंक ने भी ‘Home Utsav' की शुरुआत की है जिसके तहत ग्राहकों सस्ता लोन दिया जा रहा है। ग्राहक सस्ते लोन पर अपना घर खरीद सकेगा। इसके साथ ही बैंक ने कई और फायदे भी दिए हैं। इसके अलावा HDFC Bank ने भी ग्राहकों को ‘Festive Treats 2.0’ ऑफर दिया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को बैंकिंग प्रोडक्ट, लोन और बैंक अकाउंट पर कई सारे ऑफर मिलेंगे। इसके लिए बैंक ने 1000 से ज्यादा बड़े ब्रांड के साथ समझौता किया है। वहीं, बैंक 2000 से ज्यादा हाइपर लोकल ऑफर भी दे रहा है। बैंक ग्राहक को ये ऑफर हर जगह मिलेंगे।
Published on:
07 Oct 2020 02:18 pm
बड़ी खबरें
View AllPersonal Finance
कारोबार
ट्रेंडिंग
