6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली का बंपर अाॅफर: मात्र 10,100 रुपए में घर लेकर जाएं अपनी नर्इ सैंट्रो कार

हुंडर्इ सैंट्राे 2018 कार निर्माता कंपनी हुंडर्इ ने 23 अक्टूबर को हैचबैक कार सेंट्रो को लॉन्च किया था।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Oct 26, 2018

Santro

दीपावली का बंपर अाॅफर: मात्र 10,100 रुपए में घर लेकर जाएं अपनी नर्इ सैंट्रो कार

नर्इ दिल्ली। करीब चार दिन पहले हुंडर्इ द्वारा लांच की गर्इ नर्इ सैंट्रो पर कार पर जबरदस्त आॅफर चल रहा है। अब आप मात्र 10100 रुपए अपनी नर्इ सैंट्रो कार घर लेकर जा सकते हैं। वास्तव में कंपनी ने दीपावली के मौके पर आॅफर की शुरूआत की है। कंपनी ने कार की बुकिंग को देखते हुए एचडीएफसी के ग्राहकों काे बुकिंग अमाउंट पर 10 फीसदी का कैशबैक आॅफर शुरू किया है। इससे पहले आपको बुकिंग अमाउंट 11100 रुपए बुंकिंग के लिए देने पड़ रहे थे। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर यह स्कीम कितने दिनों के लिए रहने वाली है।

कार खरीदने का अच्छा मौका
अब कंपनी की आेर से कार पर जबरदस्त आॅफर की शुरूआत कर दी है। कंपनी ने पहले बुकिंग अमाउंट की शुरूआत 11,100 रुपए तय की थी। कंपनी की आेर से यह आॅफर अभी भी जिंदा है। शुरुआती 50 हजार बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को बुकिंग के लिए 11,100 रुपए जमा करने होंगे। अगर आप एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन कार की बुकिंग कराते हैं तो इस पर 10 फीसदी का कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं। यानी आपको कुल मिलाकर 10,100 रुपए का भुगतान करना होगा।

30 नवंबर तक का है समय
नई सेंट्रो की बुकिंग कर आप दीपावाली के दिन अपने आपको आैर परिवार को एक बेहतर गिफ्ट दे सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग कंपनी की वेबसाइट से 30 नवंबर तक की जा सकती है। आपको एक बात और बता दें एचडीएफसी बैंक की आेर से कैशबैक ऑफर तभी मिलेगा जब आप एचडीएफसी से ही ऑटो लोन लेंगे। नई सेट्रो में 1.1 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, इसमें सीएनजी का विकल्प भी है। नई सेंट्रो में ऑटोमेटिक का भी विकल्प मौजूद है।

23,500 यूनिट हो चुकी है बुक
हुंडर्इ सैंट्राे 2018 कार निर्माता कंपनी हुंडर्इ ने 23 अक्टूबर को हैचबैक कार सेंट्रो को लॉन्च किया था। नई सेंट्रो में नाम के अलावा सब कुछ बदला गया है। लोगों को नर्इ सैंट्रो कार के आने का काफी पहले से इंतजार था। कंपनी की आेर से कार की बुकिंग 10 अक्टूबर से ही शुरू की गर्इ थी। महज 12 दिनों में 23,500 यूनिट की बुकिंग हो गर्इ। इससे आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि कार को कैसा रिस्पांस मिल रहा है।