5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अप्रैल माह में इतने दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें अपना काम

देश के कई राज्यों में चार चरणों में लोकसभा चुनाव के चलते बंद रहेंगे बैंक। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर भी बैंकों की होगी छुट्टी। महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर भी देशभर में बंद रहेंगे बैंक।
2 min read
Google source verification
Bank Holidays in April 2019

चुनाव व त्योहारों के उपलक्ष्य पर अप्रैल माह में इतने दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, यहां रही पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। अगर आप भी अप्रैल माह में बैंक में अपना कोई जरूरी काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले आप इस माह में बैंक के छुट्टीयों के बारे में जान लें। आज हम आपको पूरे अप्रैल माह के दौरान बैंक में होने वाली छुट्टीयों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बता दें कि इस माह आपको पहले से ही कैश का इंतजाम भी करना पड़ सकता है, क्योंकि लगातार कई दिनों तक बैंक बंद रहने से एटीएम में नकदी की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं अप्रैल माह के दौरान कई राज्यों में 4 चरणों मे लोकसभा चुनाव भी होने हैं। चुनाव के दिन भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।


1 और 5 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक

नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन ही देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 1 अप्रैल को बैंक हॉलीडे के तौर पर देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 5 अप्रैल को तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे। तेलंगाना में बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी।


6 व 7 अप्रैल को लगातार दो दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक

6 अप्रैल को उगादी के उपलक्ष्य में आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 6 अप्रैल को पहले नौरात्र के अवसर पर जम्मू व कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे। जबकि, इसी दिन ही गुड़ी पड़वा के अवसर पर महाराष्ट्र न्यू ईयर के अवसर पर भी महाराष्ट्र में बैंकों की बंदी होगी। 7 अप्रैल की बात करें तो इस दिन गुजरात और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। गुजरात में चेती चंद के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे


13, 14 और 15 अप्रैल को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

13 अप्रैल को त्रिपुरा में बिजु फेस्टिवल के तौर पर और असम में बिहु फेस्टिवल के उपलक्ष्य पर बैंक बंद रहेंगे। 14 अप्रैल को बिहार में अशोका जयंती के उपलक्ष्य पर बैंक बंद रहेंगे। इसी दिन असम और अरुणाचल प्रदेश में भी बैंक बंद रहेंगे। 14 अप्रैल को ही डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मतिथि के उपलक्ष्य पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 15 अप्रैल को बंदी की बात करें तो इस दिन भी पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा अैर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।


17, 18, 19 और 21 अप्रैल को भी इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

17 अप्रैल यानी बुधवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 18 अप्रैल को केरल राज्य में बैंक बंद रहेंगे। 19 अप्रैल को भी ईस्टर के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 21 अप्रैल को त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।


चुनाव के मद्देनजर भी 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

अप्रैल माह में चार चरणों में लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान होना है। इस उपलक्ष्य में भी बैंक बंद रहेंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को 21 राज्यों के 91 सीटों पर मतदान होगा। 18 अप्रैल को दूसरे चरण में 13 राज्यों के 97 सीटों पर मतदान होगा। 23 अप्रैल को 14 राज्यों के 115 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, 29 अप्रैल को 9 राज्यों के 71 सीटों मतदान होना। ऐसे में जिन राज्यों में मतदान होगा, उन राज्यों में चुनाव के दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।