scriptहमेशा सुर्खियों में रहने वाले कपिल शर्मा ने अपनी शादी में खर्च किए इतने रुपए, अल्कोहल से लेकर हर इंतजाम में मारी बाजी | Kapil Sharma spent this much in his marriage | Patrika News
कारोबार

हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कपिल शर्मा ने अपनी शादी में खर्च किए इतने रुपए, अल्कोहल से लेकर हर इंतजाम में मारी बाजी

ईशा अंबानी की शादी में खर्च किए गए 720 करोड़ रुपए के बारे में तो आप सबने पढ़ ही लिया होगा। लेकिन कपिल की शादी के खर्च के बारे में कुछ ही लोग जानते हैं।

नई दिल्लीDec 13, 2018 / 02:46 pm

manish ranjan

Kapil Sharma marriage

हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कपिल शर्मा ने अपनी शादी में खर्च किए इतने रुपए, अल्कोहल से लेकर हर इंतजाम में मारी बाजी

नई दिल्ली। कल पूरे देश की नजर रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पर टिकी हुई थी। लेकिन कल सिर्फ ईशा अंबानी ही नहीं बल्कि कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा की भी शादी हुई। कपिल ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ सात फेरे लिए। ईशा अंबानी की शादी में खर्च किए गए 720 करोड़ रुपए के बारे में तो आप सबने पढ़ ही लिया होगा। लेकिन कपिल की शादी के खर्च के बारे में कुछ ही लोग जानते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि सालाना 550 करोड़ रुपए कमाने वाले कपिल ने अपनी शादी में कितने लाखों रुपए खर्च किए हैं।


इतने हजार रुपए है एक प्लोट की कीमत

कॉमेडियन कपिल शर्मा की शादी में करीब 1000 मेहमान पहुंचे। कपिल की शादी का खर्च करीब 55 लाख रुपए आंका गया है। खास बात ये है कि शादी का पूरा खर्च गिन्नी की फैमिली ने उठाया। 55 लाख रुपए में से 25 से 30 लाख रुपए तो सिर्फ खाने पर खर्च किए गए हैं। कपिल की शादी में 1 प्लेट की कीमत 3 हजार रुपए थी। मेहमानों को पंजाबी फूड के अलावा इटैलियन, चाइनीज, और कॉन्टिनेंटल फूड भी परोसे गए। इसके साथ ही यहां ड्रिंक्स (अल्कोहल) का भी इंतजाम किया गया था। बार काउंटर पर 50 तरह के कॉकटेल्स का इंतजाम किया गया है। शादी में डेकोरेशन और इंटीरियर का खर्च करीब 10 लाख रुपए आया है।


15 तरह की स्पेशल कॉफी रखी गई

शादी में मेहमानों को करीब 500 तरह के पकवान परोसे गए। इनमें 18 से 20 तरह के तो सिर्फ स्टार्टर ही थे। मेनकोर्स में मिर्ची का हलवा, मुर्ग बीरबली कबाब, अरबी की शम्मी, मालाबरी उपमा, अमृतसरी कुल्चा, मुंबई चाट और इडली कांजीवरम जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके अलावा 15 तरह की स्पेशल कॉफी भी रखी गई। शादी में सिक्योरिटी के लिए करीब 500 पुलिस जवान और 300 बाउंसर्स को भी तैनात किया गया था।


आखिर कितना कमाते हैं कपिल शर्मा ?

कपिल की शादी में खर्च की गई बड़ी रकम जानने के बाद अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कपिल की कमाई कितना है। ये जानकर आप हैरान हो जाएंगे कि कपिल की कमाई में महज एक साल में 206 फीसदी का इजाफा हुआ था। कपिल ने आमिर खान, शाहरूख खान और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स से भी ज़्यादा टैक्स भरा था। सूत्रों की मानें तो कपिल ने एक साल में करीब 550 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी। ‘द कपिल शर्मा शो’ के हर एपिसोड के लिए कपिल 75 लाख रुपए चार्ज लेते थे। शो के अलावा कपिल ने फिल्मफेयर से लेकर स्टारडस्ट जैसे बड़े शो तक होस्ट किए हैं। ऐसे में उनकी कमाई 600 करोड़ से ज्यादा भी हो सकती है।

 

Read the Latest business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले business news in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

Home / Business / हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कपिल शर्मा ने अपनी शादी में खर्च किए इतने रुपए, अल्कोहल से लेकर हर इंतजाम में मारी बाजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो