नई दिल्ली। शादी-ब्याह हो या घर में कोई बड़ा आयोजन, हर इंसान यही चाहता है कि इसे पूरी तरह से यादगार बना दिया जाए। इसके लिए लोग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। लोग इस तरह के आयोजन पर जमकर पैसा बहाते हैं, ताकि हर कोई उनकी इस पार्टी को सालों-साल याद रख सकें। कुछ क्लास तो ऐसे होते है कि अपने घर में कई बड़ी हस्तियों को भी बुलाते है ताकि सोसायटी में उनका रुआब बढ़ सकें। सेलिब्रिटीज की बात करें तो शाहरुख खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह समेत कई स्टार हैं जो शादी समेत पार्टीज में मनोरंजन करने के लिए अलग-अलग फीस लेते हैं। आइए जानते है किस स्टार की कितनी है फीस…