
मूडीज ने यस बैंक की घटार्इ रेटिंग, कहा- इस्तीफों व गवर्नेंस में बदलाव से बैंक पर बुरा असर
नर्इ दिल्ली। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को यस बैंक की रेटिंग को घटाकर नाॅन-इन्वेस्टमेंट ग्रेड कर दिया है। साथ ही यस बैंक में लगातार कर्इ इस्तीफों के बाद इस एजेंसी ने आउटलुक को भी स्टेबल से घटाकर निगेटिव लिस्ट में डाल दिया है। सितंबर माह में ही भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक के एमडी व सीर्इआे राणा कपूर के कार्यकाल को आैर आगे बढ़ाने से साफ इन्कार कर दिया था। एजेंसी ने कहा है राणा कपूर का कार्यकाल आैर आगे न बढ़ने की वजह से बैंक को नुकसान हो सकता है।
लंबे समय में बैंक को हो सकती है परेशानी
मूडीज ने कहा, "हालांकि, बैंक का क्रेडिट फंडामेंटल अभी स्थिर है, बैंक में उच्चाधिकारियों समेत गवर्नेंस में परिवर्तन से इसपर असर देखने को मिलेगा। कंपनी की लीडरशीप व गवर्नेंस को लेकर हाल के दिनों में हुए कर्इ तरह के बदलाव क्रेडिट निगेटीव हैं। क्योंकि इससे लाॅन्ग टर्म स्ट्रैटेजी के लिए प्रबंधन द्वारा फैसले लेने में जटिलता आएगी।" मूडीज ने आगे कहा कि इस तरह के परिवर्तन से बैंक को पूंजी इक्ट्ठा करने में बाधा आएगी।
इन रेटिंग्स को भी किया गया कम
मूडीज ने विदेशी मुद्रा रेटिंग को भी Ba1 से घटाकर Baa3 कर दिया है। साथ ही बैंक के अाधारभूत क्रेडिट एसेसेमेंट (बीसीए) को Ba2 से घटाकर Ba1 कर दिया है। इसका मतलब है ये गैर-निवेश ग्रेड स्तर के हैं। जहां भी आउटलुक की जरूरत होती है, उसे भी स्थिर से निगेटिव कर दिया गया है। मूडीज ने कहा कि भले ही बैंक पूंजी पर्याप्त है, लेकिन बैंक को अपने बैलेंस शीट को मैनेज करने के लिए पूंजी अभी भी इकट्ठा करने की जरूरत है। इस अमरीकी एजेंसी का कहना है, "यदि बैंक को पूंजी इकट्ठा करने में परेशानी होती है तो इससे उसे अपने लोन बुक में सुधारने में बाधा आएगी।"
Published on:
27 Nov 2018 06:42 pm
