6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी की इन योजनाओं के सामने फेल हुआ राहुल का ‘न्याय’, आयुष्मान योजना ने बदली आम आदमी की जिंदगी

लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर मोदी सरकार आ गई है आज हम आपको मोदी के उन दांव के बारे में बताएंगे जिससे एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ मोदी सरकार की वापसी हुई है अपने 5 साल के कार्यकाल में पीएम मोदी ने देश में कई तरह की योजनाओं को लागू किया। इन सभी योजनाओं ने पीएम की जीत को काफी आसान बनाया

3 min read
Google source verification

image

Shivani Sharma

May 24, 2019

pm modi

पीएम मोदी की इन योजनाओं के सामने फेल हुआ राहुल का ‘न्याय’, आयुष्मान योजना ने बदली आम आदमी की जिंदगी

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर मोदी सरकार आ गई है। पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना कर पीएम मोदी फिर इतिहास रच दिया है। मोदी के जीवन की सफलता की कहानी तो हम सभी को पता है, लेकिन आज हम आपको मोदी के उन दांव के बारे में बताएंगे जिससे एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ मोदी सरकार की वापसी हुई है। अपने 5 साल के कार्यकाल में पीएम मोदी ने देश में कई तरह की योजनाओं को लागू किया और ये सभी योजनाएं देश के गरीबों, महिलाओं, किसानों और अन्य वर्ग को ध्यान में रखकर लागू की गई थीं।


आयुष्मान भारत योजना

मोदी सरकार ने देश के 10 करोड़ परिवारों के लिए इस योजना को लागू किया था। इस योजना को मोदीकेयर के नाम से भी लोग जानते हैं। आयुष्मान भारत योजना (ABY) की शुरुआत 25 सितंबर 2018 से की गई थी, जिसके बाद यह देश की सबसे प्रभावी योजना बनकर सामने आई। इस योजना के तहत देश के लाखों लोगों ने फ्री में अपना इलाज कराया है। इसके साथ ही यह योजना सालाना 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराती है। इसमें इलाज के कुल 1,354 पैकेज हैं, जिसमें कैंसर सर्जरी और कीमोथेरपी, रेडिएशन थेरपी, हार्ट बाइपास सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, रीढ़ की सर्जरी, दांतों की सर्जरी, आंखों की सर्जरी और एमआरआई और सीटी स्कैन जैसे जांच शामिल हैं।


ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के सत्ता में वापस आते ही शुरू हो गईंं बजट की तैयारियां, इस बार बेरोजगारों की पार लगाएंगे नैया


उज्ज्वला योजना

मोदी सरकार ने देश के गरीबों को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराया था। इस योजना को सरकार के द्वारा साल 1 मई 2016 में शुरू किया था। PMUY के तहत अब तक 7 करोड़ मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं। यह योजना पीएम मोदी के लिए वरदान बनकर सामने आई है।


पीएम किसान सम्मान निधि योजना

मोदी सरकार ने अपने अंतरिम बजट में इस योजना की घोषणा की थी। यह योजना में पांच एकड़ से कम कृषि योग्य भूमि वाले छोटे एवं सीमांत किसानों को तीन किस्तों में सालाना 6,000 रुपए देने का एलान किया गया था और सरकार ने चुनाव शुरू होने से पहले ही किसानों के खातों में दो किस्त जमा करा दी थी, जिससे किसानों का काफी समर्थन पीएम मोदी को मिला।


ये भी पढ़ें: GST या नए कर लगाने के बाद सत्ता में वापसी करने वाले विश्व के पहले PM बने मोदी


पीएम आवास योजना

मोदी सरकार ने सबको अपना घर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की थी। सरकार के द्वारा लागू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबों को घर मुहैया कराना था। सरकार के द्वारा इसे स्कीम की शुरूआत साल 2015 में की गई थी। इसके अंतर्गत 100 से भी अधिक शहरों में घरों का निर्माण हुआ है और अभी बकाया घरों का निर्माण कार्य चल रहा है जो 2019 तक पूरा हो जाएगा।


5 लाख रुपये तक आयकर में छूट

मोदी सराकर ने अपने अंतरिम बजट में मध्यम आय वाले लोगों को राहत प्रदान करने के लिए पांच लाख रुपए तक के टैक्सेबल आय को आयकर से मुक्त कर दिया, जिससे मध्यमवर्गीय लोगों का भी काफी सपोर्ट मोदी को मिला है। इसका फायदा भी लोकसभा चुनाव में देखने को मिला है।


ये भी पढ़ें: चुनाव की वोटिंग खत्म होते ही आम जनता को लगा बढ़ा झटका, महंगा हो गया रोजमर्रा का सामान


विपक्ष भी हुआ फेल

वहीं अगर हम विपक्षा की बात करें तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ‘गरीबी पर वार, 72 हजार’ के नारे के साथ इस लोकसभा चुनाव में आए थे, लेकिन मोदी सरकार की इन खास योजनाओं और रणनीति के सामने विपक्ष के ये सभी नारे फेल हो गए। इसके अलावा पीएम मोदी का ‘चौकीदार’ अभियान, बालाकोट हवाई हमला, राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं ने देश की जनता पर एक अलग ही छाप छोड़ी, जिसका सीधा असर लोकसभा चुनाव में देखने को मिला है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.