13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरबीआर्इ की रिपोर्ट में खुलासाः विदेशों से आई रकम में चार राज्यों का 60 फीसदी हिस्सा

आरबीआर्इ के इनवार्ड रेमिटेंसेज सर्वे के अनुसार वित्तीय वर्ष 2017 में देश में आए कुल धन में 74.20 फीसदी हिस्सा निजी बैंकों के जरिए आए थे।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Aug 10, 2018

RBI

आरबीआर्इ की रिपोर्ट में खुलासाः विदेशों से आई रकम में चार राज्यों का 60 फीसदी हिस्सा

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2016-17 में विदेशों से देश आए कुल धन का 58.70 फीसदी हिस्सा केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु के हिस्से में आया था। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के एक सर्वेक्षण में सामने आया है।

आरबीआर्इ का इनवार्ड रेमिटेंसेज सर्वे
आरबीआर्इ के इनवार्ड रेमिटेंसेज सर्वे के अनुसार वित्तीय वर्ष 2017 में देश में आए कुल धन में 74.20 फीसदी हिस्सा निजी बैंकों के जरिए आए थे। इसकी तुलना में सार्वजनिक बैंकों की सिर्फ 17.30 फीसदी और विदेशी बैंकों की 8.50 फीसदी हिस्सेदारी रही। केंद्रीय बैंक ने बताया कि यह सर्वेक्षण 42 प्रमुख अधिकृत डीलर्स से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार किया गया है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में इन अधिकृत डीलर्स के माध्यम से 98.3 फीसदी धन देश में आए थे।

59.2 फीसदी हिस्सा घर की जरूरतों पर खर्च
सर्वेक्षण के मुताबिक 59.2 फीसदी रकम घर की आम जरूरतों पर खर्च की गई। विदेश से आई रकम का 20 फीसदी हिस्सा ही बैंकों में जमा किया गया और प्रॉपर्टी व शेयर में सिर्फ 8.3 फीसदी हिस्सा निवेश किया गया।

82 फीसदी धन आठ देशों से
आरबीआर्इ के सर्वेक्षण के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2016-17 में विदेश से आए कुल धन का करीब 82 फीसदी सिर्फ आठ देशों से आया है। इन देशों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), अमरीका, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान, ब्रिटेन और मलेशिया हैं। आंकड़ों के मुताबिक 70.3 फीसदी लेन-देन 34,458 रुपए (500 अमरीकी डॉलर) से अधिक के थे और सिर्फ 2.7 फीसदी ही लेन-देन 13,783 रुपए (200 अमरीकी डॉलर)से कम के थे।

इन खबरों को भी पढ़ें
फिल्मों के शौकीनों के लिए बुरी खबर, 50 फीसदी तक महंगी हो सकती है मल्टीप्लेक्स की टिकट

नीलाम हो गर्इ अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 3.51 करोड़ रुपए में संपत्ति

बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, 155 अंकों से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

सोने के दामों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, ये रहे 10 ग्राम के भाव

Q1 Results: बैड लोन बना SBI का सिरदर्द, पहली तिमाही में हुअा 5 हजार करोड़ रुपए का नुकसान