5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसबीआई और ओरिएंटल बैंक 5,740 करोड़ रुपए की वसूली के लिए बेचने जा रहे खाते, चेक कर लें अपना नाम

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक 5,740 करोड़ रुपए की बकाया राशि वसूलने के लिए खातों को बेचने का विचार कर रहा है। इन खातों को बेचने के लिए 25 फरवरी से बोली लगेगी।
2 min read
Google source verification

image

Shivani Sharma

Feb 10, 2019

sbi

एसबीआई और ओरिएंटल बैंक 5,740 करोड़ रुपए की वसूली के लिए बेचने जा रहे खाते, चेक कर लें अपना नाम

नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) 5,740 करोड़ रुपए की बकाया राशि वसूलने के लिए खातों को बेचने का विचार कर रहा है। एसबीआई ने 4,975 करोड़ रुपए की वसूली के लिए संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) और वित्तीय संस्थानों से बोली आमंत्रित की है।


एनपीए खातों की होगी वसूली

आपको बता दें कि एसबीआई और ओबीसी बकाया राशि वसूलने के लिए विभिन्न सकंटग्रस्त (एनपीए) खातों को बिक्री के करने जा रहा है। बैंक द्वारा बिक्री के लिए रखे गए खातों में बड़ी संख्या में छोटे एवं मंझोले उद्यमों (एसएमई) के खाते हैं, उन पर कुल 4,667 करोड़ रुपए का बकाया है।


खातों की होगी बिक्री

वेबसाइट पर डाले गये निविदा दस्तावेज के मुताबिक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स 13 खातों की बिक्री करना चाहता है, इनमें कुल 764.44 करोड़ रुपए का बकाया है। स्टेट बैंक ने 281 एसएमई खातों को बिक्री के लिए रखा है। ये खाते उन कंपनियों से जुड़े हैं जिन पर 50 करोड़ रुपए तक का बकाया है। इन कंपनियों पर कुल बकाया 4,666.50 करोड़ रुपए है।


नीलामी नोटिस में दी जानकारी

आपको बता दें कि एसबीआई ने नीलामी नोटिस में कहा कि नियामकीय दिशा-निर्देश के अनुरूप वित्तीय संपत्ति की बिक्री को लेकर बैंक की नीति के तहत हम इन खातों को संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी)/ बैंक/ एनबीएफसी/ वित्तीय संस्थानों के समक्ष रखेंगे।


25 फरवरी को लगेगी बोली

इसके अलावा एसबीआई तीन अन्य खातों की भी बिक्री करेगा। इनमें डेनिस स्टील्स प्राइवेट लिमिडेट (258.73 करोड़ रुपए), शिवा स्पेश्यिलिटी यार्न (37.90 करोड़ रुपए) और बंसीधर स्पीनिंग एंड वीविंग्स मिल्स लिमिटेड (11.73 करोड़ रुपए) शामिल हैं। एसबीआई खातों के लिए ई-बोली 27 फरवरी को होगी जबकि ओबीसी की ई-बोली 25 फरवरी को प्रस्तावित है।

(ये कॉपी भाषा से ली गई है।)

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर