
ग्राहकों की समस्या दूर करने के लिए SBI करने जा रहा नई पहल, 28 मई से होगा समाधान
नई दिल्ली। अगर आपका देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ( एसबीआई ) में खाता है और आपको अपने बैंक के प्रति किसी भी प्रकार की नाराजगी है, तो इस नाराजगी को दूर करने और अपनी शिकायत की समस्या सुलझाने का बड़ा मौका है। यह मौका एसबीआई ( state bank of india ) की ओर से ही ग्राहकों को दिया जा रहा है। ग्राहक अपनी किसी भी शिकायत को लेकर बैंक के पास जा सकते हैं औऱ बैंक उन समस्यों का निवारण करेगा।
ग्राहक सम्मेलन आयोजित करेगा बैंक
आपको बता दें कि बैंक 28 मई को देशभर में अलग-अलग जगहों पर ग्राहक सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। इसी सम्मेलन में ग्राहक अपनी समस्याओं को बैंक के साथ शेयर कर सकते हैं। बैंक ने कहा कि इस सम्मेलन को करने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों की शिकायतों को समझने और अपनी सेवाओं को बेहतर बनाना है। इस पहल के तहत बैंक अपने 17 स्थानीय प्रधान कार्यालयों (एलएचओ) के जरिए 500 से अधिक स्थानों पर मिलन समारोहों को आयोजन करेगा। बैंक का लक्ष्य एक लाख से अधिक ग्राहकों से संपर्क स्थापित करना है।
वरिष्ठ अधिकारी भी लेंगे हिस्सा
बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन के दौरान ग्राहक बैंक के कर्मचारियों से बात कर सकेंगे। इस दौरान वह अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और उत्पाद एवं सेवाओं के बारे में अपनी राय देख सकेंगे। इसके साथ ही इस सम्मेलन में ग्राहकों की समस्याओं को कैसे कम किया जाए इस पर भी विचार किया जाएगा।
एमडी पी के गुप्ता ने जारी किया बयान
बैंक के रिटेल ऐंड डिजिटल बिजनस के एमडी पी के गुप्ता ने बयान जारी कर कहा है, 'इसका उद्देश्य लोगों से संपर्क साधकर ग्राहकों में बैंक को लेकर विश्वास को और मजबूत बनाना है। हम इस बड़े सम्मेलन में हमारे ग्राहकों की भागीदारी को लेकर आशान्वित हैं। इससे ग्राहकों का अनुभव बेहतर होगा और उनकी उम्मीदों पर खरे उतरने में हमें मदद मिलेगी।'
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
24 May 2019 06:04 pm
बड़ी खबरें
View AllPersonal Finance
कारोबार
ट्रेंडिंग
