14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां चुनाव के पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से सैकड़ों मतदाताओं ने किया मतदान

बार काउंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में फिरोजाबाद के दो प्रत्याशी शामिल हैं। प्रदेश भर से कुल 25 लोगों को चुना जाना है।

2 min read
Google source verification
bar council

bar council

फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय भवन में बार काउंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय चुनाव पहले दिन शान्तिपूर्वक तरीके से कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। जिले के 1213 मतदाताओं में पहले दिन 669 मतदाताओं ने मतदान किया। शनिवार को सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

बार काउंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए प्रदेशभर में कुल 298 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनमें फिरोजाबाद जिले के दो प्रत्याशी नाहर सिंह यादव एवं महेन्द्र सिंह भी शामिल हैं। प्रदेश भर से 25 सदस्यों को चुना जाना है। मतदान के लिए जनपद न्यायालय में सुबह से अधिवक्ताओं का आना शुरू हो गया और जिले एवं बाहरी जिलों के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए न्यायालय परिसर में जगह-जगह बैनर लगाये गये। प्रचारक मतदान केन्द्र के बाहर अपने-अपने प्रत्याशी को प्रारम्भ के नम्बर पर वरीयता दिए जाने की मतदाताओं से पहल कर रहे थे। आपको बता दें कि एक अधिवक्ता 25 प्रत्याशियों तक को क्रमवार वरीयता दे सकता है, लेकिन पांच से कम को वोट नहीं दिए जाते हैं। मतदाता अपने हाथों में परिचयपत्र एवं प्रमाण पत्र लिए हुए कतारबद्व मतदान करते रहे।

बार काउंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश चुनाव 2018 के रिटर्निंग आॅफीसर एवं न्यायमूर्ति आर. आर. यादव द्वारा फिरोजाबाद चुनाव के लिए डीजीसी फौजदारी नीरज यादव को पीठासीन अधिकारी बनाया। उन्होनें बखूबी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और हर स्थिति पर कड़ी नजर रखे रहे। उन्होनें शान्तिपूर्ण चुनाव में जिला जज गोविन्द बल्लभ शर्मा, जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार के सहयोग की सराहना की है। चुनाव कमेटी में बूथ संख्या एक के लिए त्रिभुवननाथ यादव, मकरन्द सिंह यादव, रघुराज सिंह यादव, अजय यादव, नरेन्द्र सोलंकी सभी एडीजीसी एवं रामलखन सिंह को शामिल किया गया है, जबकि बूथ संख्या दो के लिए शिवराज सिंह यादव, रामवीर सिंह गुर्जर, श्रीनारायण, नौशाद उददीन, अशोक चंचल सभी एडीजीसी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने सुबह से शाम तक मतदान कराने में अच्छी भूमिका निभाई। पीठासीन अधिकारी नीरज यादव ने कहा कि शनिवार को भी शेष अधिवक्ता मतदाता शाम पांच बजे तक मतदान कर सकेंगे। स्थानीय प्रत्याशी नाहर सिंह यादव एवं महेन्द्र सिंह ने अपनी जीत का विश्वास का कारण अधिवक्ताओं के हित में कार्य करना बताया।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग