
Big Accident
फिरोजाबाद। दिवाली पर फिरोजाबाद के थाना नसीरपुरा क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषड़ सड़क हादसा हुआ। दो गाड़ियों में हुई भयानक टक्कर से चीख पुकार मच गई। हादसे को देख राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों गाड़ियों में सवार 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां हुआ हादसा
ये हादसा फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बताया जा रहा है, दो गाड़ियों में जोरदार भिड़ंत हुई। एक्सप्रेस-वे पर कार सवार लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे, वहीं पीरे से आ रही पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। पिकअप सवार कन्नौज के मल्लावा से रासलीला करके लौट रहे थे। ये हादसा एक्सप्रेस-वे के खंभा नंबर 59 के पास हुआ। हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। बताया गया है तेज रफ्तार होने के कारण चालक संतुलन खो बैठे। दोनों ही गाड़ियां पलट गईं।
एक की मौत, ये हुए घायल
इस भीषण हादसे में पिकअप सवार 24 वर्षीय मुनेश पुत्र बुद्धन की मौत हो गई। वहीं केशव, विष्णु, राजवीर, गिरधर, भूदेव, सूरज, विजय अंजू, रणविजय घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय भेजा है।
Updated on:
06 Nov 2018 03:18 pm
Published on:
06 Nov 2018 03:18 pm
