10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aarav Murder Case: फिरोजाबाद में भतीजे को पटक-पटककर मारने वाले चाचा को मौत की सजा, कोर्ट ने 40 दिन में सुनाया फैसला

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव की निर्मम हत्या (Aarav Murder Case) करने वाले आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक कोर्ट ने मौत की सजा (Jitendra Pathak Sentenced to Death) सुनाई है। कोर्ट ने महज 40 दिनों में विराज को सजा सुनाई है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
2 min read
Google source verification
Court Order

फाइल फोटो: पत्रिका

Child Murder in Firozabad: फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को मौत की सजा सुनाई है। पुलिस ने महज 6 दिन में इस केस की चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद कोर्ट ने मात्र 40 दिन में फैसला सुनाया है।

फिरोजाबाद जिला एवं सत्र न्यायालय के जस्टिस ने आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को दोषी करार दिया है। यह फैसला जिला न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने सुनाया है। इस मामले के संबंध में शासकीय अधिवक्ता राजीव प्रियदर्शी ने अहम जानकारी दी है। राजीव प्रियदर्शी ने बताया कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई काफी तेज रही। पुलिस ने घटना के केवल 6 दिन के भीतर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसी वजह से मुकदमे की सुनवाई भी तेजी से आगे बढ़ी। कम समय में जांच पूरी करके अदालत के सामने मजबूत साक्ष्य पेश किए गए।

कोर्ट में पेश हुए 13 गवाह

सरकारी वकील राजीव उपाध्याय प्रियदर्शी ने बताया कि आज इस घटना को एक महीना और 10 दिन हो गए हैं। शिकोहाबाद पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली यादव कॉलोनी में विराज ने डेढ़ साल के बच्चे को बार-बार जमीन पर पटका, जिससे उसकी मौत हो गई थी। अदालत में हमारी ओर से 13 गवाहों ने गवाही दी। गवाहों और सबूतों के आधार पर जिला न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने आज आरोपी विराज को मौत की सजा सुनाई है।

क्या है पूरा मामला?

फिरोजाबाद में सिरसागंज तहसील के गांव बामई निवासी रति के डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे आरव की शिकोहाबाद की यादव कालोनी में 30 मई की दोपहर को निर्मम हत्या कर दी गई थी। आरोपी विराज ने मासूम आरव की जमीन पर पटक-पटककर कर मार डाला था। रति की बदायूं के सियाराम नगर निवासी सुमित उर्फ प्रियंक से शादी हुई थी। घरेलू विवाद के चलते सुमित अपने पति से तलाक लेना चाहती थी।

दूसरी तरफ बदायूं के शेखुपुरा निवासी फुफेरा देवर विराज उर्फ जितेंद्र पाठक एकतरफा प्रेम के चलते सुमित से शादी करना चाहता था। विराज शादी के लिए सुमित पर दवाब बना रहा था, लेकिन रति (सुमित) बच्चे का हवाला देकर उसे मना कर देती थी। इसलिए विराज ने बच्चे की पटक-पटक कर हत्या कर दी थी। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसी दिन विराज को 6 घंटे बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग