
फिरोजाबाद। सावन का महीना चल रहा है। शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शासन स्तर से स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गांव-गांव जाकर अधिकारी झाडू लगा रहे हैं। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। ऐसे में कुछ गांव गंदगी से अटे पडे़ हैं। स्वच्छता नाम की कोई चीज इस गांव में नजर नहीं आती। सोमवार को कांवर लाने वाले श्रद्धालु भी गंदगी के बीच होकर निकलने को विवश हुए।
यह भी पढ़ें-
वीडियो: मौके पर थी सैकड़ों की भीड़, फिर भी तड़प—तड़प कर मर गया वो…
मौहम्मदाबाद में सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
टूंडला तहसील क्षेत्र के गांव मौहम्मदाबाद में बड़ा प्राचीन शिव मंदिर है। सावन के सोमवार को पूरा गांव इस मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए आता है। कांवर लाने वाले श्रद्धालु कांवर चढ़ाते हैं। इस सोमवार को करीब दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु कांवर लेकर आए थे।
गंदगी से होकर पहुंचे मंदिर तक
प्रशसनिक अधिकारियों को सोचना चाहिए कि श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच होकर निकलने को विवश होना पड़ रहा है। गांव की नालियां गंदगी से चैक पड़ी हैं। पैदल निकलने तक को रास्ता नहीं है। गांव का गंदा पानी सड़कों पर आ गया है। ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को विवश हो रहे हैं। कांवर लाने वाले श्रद्धालु बम-बम भोले करते हुए जलभराव से होकर निकलने को विवश हुए। ऐसे में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान फ्लाॅप होता नजर आ रहा है। इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।