27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो: इस यूनियन लीडर ने रेल संचालन को लेकर किया बड़ा खुलासा, सुनेंगे तो आप भी रह जाएंगे हैरान

— बिना ट्रेनिंग कराया जा रहा रेल कर्मचारियों से काम, अपने वादों पर खरी नहीं उतर रही केन्द्र सरकार।
2 min read
Google source verification
Shiv gopal mishra

Shiv gopal mishra

फिरोजाबाद। आॅल इंडिया रेलवे फेडरेशन के महामंत्री ने रेल संचालन को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने सरकार पर अनियमितता और लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार उनकी मांगें नहीं मान रही है। मालगाड़ी के लोको पायलट से बुलट ट्रेन चलवाई जा रही हैं। बिना ट्रेनिंग के काम करने के लिए विवश किया जा रहा है।

मंडलीय समिति की बैठक में आए थे यूनियन लीडर
फ्रेंड्स क्लब में आयोजित मंडलीय समिति की बैठक से पूर्व एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने जागरण से की वार्ता में कहा कि वह यहां कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए आए हैं। लंबे समय से उनकी मांग है कि नई पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन लागू किया जाए। रेलवे में खाली चल रहे पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए। रनिंग स्टाफ को रनिंग अनाउंस दिया जाए। ट्रेकमैनों के लिए परसेंट तय हुआ था लेकिन सरकार देने को राजी नहीं है। सरकार रेलवे को निजीकरण में लाना चाहती है जिसका हमने विरोध किया है और आगे भी करते रहेंगे।

ओएचई का किया जा रहा था निजीकरण
ओएचई का निजीकरण करने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए थे लेकिन हमारे विरोध के बाद उसे टाल दिया गया लेकिन वह कितने दिन तक टलेगा यह कहा नहीं जा सकता। हमने सभी कर्मचारियों से नियमानुसार काम करने के लिए कहा है। अभी कर्मचारियों से काम अधिक लिया जा रहा है। ट्रेनिंग कराए बिना ही कार्य लिया जा रहा है, जिसकी वजह से हादसों में बढ़ोत्तरी हुई है। सरकार मालगाड़ी के लोको पायलट से बुलेट ट्रेन चलाने को बोल रही है। ऐसी स्थिति में क्या होगा। हमने रेल मंत्रालय को नोटिस दिया है। मांगें न मानने पर केन्द्र व राज्य सरकार के कर्मचारी मिलकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी सुनवाई न होने पर ***** काम कर देंगे। वार्ता के दौरान एनसीआरएमयू के आरडी यादव भी मौजूद रहे।

कर्मचारियों की सुनीं समस्याएं
फ्रेंड्स क्लब में उन्होंने चारों यूनियनों के पदाधिकारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। कुछ हद तक सफलता मिली है। आगे और भी लड़ाई जारी रखनी है। हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा। सरकार की मनमानी के खिलाफ एकजुट होना होगा। जरूरत पड़ने पर केन्द्र और राज्य कर्मचारी मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। एनसीआरएमयू के महामंत्री आरडी यादव ने कहा कि रेल कर्मचारियों की शिकायतों का निस्तारण कराना ही यूनियन का कर्तव्य है। कर्मचारियों के हित के लिए यूनियन सदैव प्रयासरत रही है और आगे भी रहेगी। इस मौके पर मेकेनिकल शाखा के मंत्री बलराम, हितेन्द्र यादव, शीलेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, डीके दीक्षित, डीके शर्मा, जयकिशन अजवानी, दीपक शर्मा, कैलाशचन्द्र, दिनेश कुमार, संजीव यादव, विनोद यादव, सरदार सिंह, अरविंद यादव, मनोज मीना, कृष्णा मीना, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग