7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दबिश देने पहुंची पुलिस ने महिला और बच्चों को पीटा, घर में की तोड़फोड़, जानिए पूरा मामला!

आकलाबाद हसनपुर निवासी पीड़ित महिला सुनीता देवी ने थाना मटसेना पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप। पीठ और हाथों पर हैं पिटाई के निशान।

less than 1 minute read
Google source verification

फिरोजाबाद। थाना मटसेना पुलिस बुधवार को आकलाबाद हसनपुर में दबिश देने गई। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने महिला और बच्चों के साथ मारपीट की। घर में तोड़फोड़ भी की। जब महिला की हालत बिगड़ने लगी तो उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां से परिजन उसे घर ले गए। हालांकि पुलिस इन आरोपों को बेबुनियाद बता रही है। पुलिस का कहना है कि जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप गलत हैं।

यह भी पढ़ें: एसिडिटी के मरीजों पर मंडराता है ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, बचने के लिए करें ये उपाय

यह भी पढ़ें: 15 लाख लेकर भी नहीं हुई तसल्ली, शादी से एक दिन पहले दूल्हे पक्ष ने रख दी ऐसी शर्त जिसे पूरा करना मुश्किल, इंकार पर बारात न लाने की दी धमकी..

ये है पूरा मामला
आकलाबाद हसनपुर निवासी पीड़ित महिला सुनीता देवी ने अपनी पीठ और हाथों में कई जगहों पर पिटाई के निशान दिखाते हुए बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे पुलिस कुछ सादा वर्दी के लोगों के साथ आयी और मकान का दरवाजा तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने गाली गलौज करने के साथ उसे व उसके दोनों बच्चों को पीटा। विरोध करने पर घर के अंदर का दरवाजा भी तोड़ दिया और पति सुखवीर सिंह को साथ पकड़कर ले गई। बुधवार दोपहर महिला की हालत बिगड़ने लगी तो उसके देवर जितेन्द्र उसे लेकर मटसेना थाने मजमूनी चिट्ठी बनवाने गए। लेकिन पुलिस ने नहीं दी। इसके बाद उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।