इन चीजों से होती है एसिडिटी की समस्या, खाने से बचें
डायटीशियन का कहना है कि यदि आप इस एसिडिटी की समस्या से बचना चाहते हैं तो कुछ चीजों से परहेज करना जरूरी है क्योंकि ये चीजें एसिडिटी को जन्म देती हैं। डेयरी प्रॉडक्ट जैसे दूध, दही, पनीर, इसके अलावा मटन, चिकन, अंडे से परहेज करें। बहुत से लोग सोचते हैं कि सोडा से एसिडिटी में आराम मिलता है, लेकिन ऐसा नहीं है, सोडा से दूरी बनाना जरूरी है। अतिरिक्त नमक खाने से बचना चाहिए। शरीर से अतिरिक्त नमक को निकालने के लिए हफ्ते में एक या दो दिन व्रत रह सकते हैं। व्रत के दौरान नमक न खाएं। व्रत नहीं रख पाते हैं तो एक या दो दिन रात का खाना बगैर नमक के खाएं।