22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhang Pakora Recipe: होली पर बनाएं भांग के स्पेशल पकोड़े, नोट कर लें झटपट बनने वाली आसान रेसिपी

Bhang Pakora Recipe: इस आसान विधि से आप घर पर ही स्वादिष्ट भांग के पकोड़े बना सकते हैं और अपने त्योहार का मजा अपने परिवार के साथ डबल कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 11 Mar 2025, 2:05 PM IST

Bhang Pakora Recipe

Bhang Pakora Recipe

Bhang Pakora Recipe: होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट पकवानों के लिए भी मशहूर है। इस मौके पर गुजिया, दही भल्ले और ठंडाई तो हर घर में बनती है, लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं तो भांग के पकोड़े बना सकते हैं। ये पकोड़े टेस्टी होने के साथ ही होली की मस्ती को और बढ़ा देंगे। आइए जानते हैं, इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।

भांग के पकोड़े बनाने के लिए जरूरी सामग्री

1 कप बेसन

1/2 कप पालक (बारीक कटा हुआ)

1/2 कप प्याज (बारीक कटा हुआ)

1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

1-2 चम्मच भांग के पत्तों का पेस्ट

1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1 छोटा चम्मच जीरा

1/2 छोटा चम्मच हल्दी

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

स्वादानुसार नमक

तलने के लिए तेल

भांग के पकोड़े बनाने की विधि

1. भांग के पत्तों को करें तैयार

    सबसे पहले भांग के ताजे पत्तों को अच्छी तरह धो लें, ताकि कोई धूल-मिट्टी न रहे। अब इन्हें पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। ध्यान दें कि भांग की मात्रा संतुलित हो, क्योंकि ज्यादा मात्रा सेहत के लिए ठीक नहीं होती।

    यह भी पढ़ें:नेपाली तिल चटनी से लगाएं स्वाद का तड़का, कॉमेडियन भारती सिंह से जानें रेसिपी

    2. पकोड़े का बैटर तैयार करें

      अब एक बड़े बर्तन में बेसन लें और उसमें बारीक कटा हुआ पालक, प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालें। इसमें भांग का पेस्ट, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला न हो, ताकि पकोड़े क्रिस्पी बनें।

      3. पकोड़ों को करें डीप फ्राई

        अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो बैटर से छोटे-छोटे पकोड़े बनाकर तेल में डालें। इन्हें मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। जब पकोड़े कुरकुरे और सुनहरे हो जाएं, तो इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।

        यह भी पढ़ें: बाजार जैसा टोमैटो सॉस अब घर पर ही, जानिए इसे बनाने का आसान तरीका

        4. परोसने का सही तरीका

          भांग के पकोड़ों को गरमा-गरम हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें। होली के मौके पर इन्हें ठंडाई के साथ भी सर्व किया जा सकता है।