
Valentine Day in Jaipur
Valentine Day in Jaipur: वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट और डेट प्लानिंग के साथ-साथ पेट पूजा करना भी जरूरी होता है। अगर आपका पार्टनर फूडी है तो उसे जयपुर की टेस्टी डिशेज खिलाकर खुश करना आसान है। यहां की दाल बाटी चूरमा से लेकर घेवर तक हर बाइट में स्वाद और प्यार दोनों छुपे होते हैं। तो इस बार वैलेंटाइन डे के खास मौके पर आप रोमांस में थोड़ा मसाला और मिठास मिला सकते है। आइए जानते हैं, जयपुर के इन लाजवाब जायकों के बारे में जिसे खाकर आप और आपके पार्टनर का Valentine Day बेहद यादगार बना रह सकता हैं।
राजस्थान की शान माने जाने वाली दाल बाटी चूरमा (Dal Bati Churma) एक बेहतरीन डिश है। इसे घी में डूबी हुई बाटी, मसालेदार तुअर-मूंग दाल और मीठे चूरमे के साथ परोसा जाता है। यह सिर्फ पेट ही नहीं, दिल को भी तृप्त कर देती है। अगर आप अपने पार्टनर को असली राजस्थानी स्वाद का मजा देना चाहते हैं तो यह जरूर ट्राई करें।
अगर आपका पार्टनर स्नैक्स और स्ट्रीट फूड का शौकीन है तो जयपुर के मसालेदार आलू भरे समोसे (Samosa) एक बढ़िया ऑप्शन हैं। खासतौर पर प्याज के समोसे और मावा समोसे का स्वाद ऐसा होता है, जिसे चखने के बाद कोई भूल नहीं सकता। इन पर लगी खट्टी-मीठी चटनी Valentine Day की मिठास को और बढ़ा देगी।
जयपुर की कचौरी (Kachori) दुनियाभर में मशहूर है। खासतौर पर प्याज की कचौरी और दाल की कचौरी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। गरमागरम कचौरी और चटनी का मेल ऐसा है, जो हर फूडी का दिल जीत सकता है।
अगर आपका पार्टनर मीठा पसंद करता है तो जयपुर का घेवर (Ghevar) जरूर खिलाएं। यह पारंपरिक मिठाई देसी घी, मैदा और चाशनी से तैयार की जाती है। ऊपर से मलाई और ड्राय फ्रूट्स की टॉपिंग इसे और भी लाजवाब बना देती है। प्यार में मिठास घोलने के लिए यह परफेक्ट डिश है।
अगर आप अपने पार्टनर को कुछ खास खिलाना चाहते हैं तो मावा कचौरी (Mawa Kachori) एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इसमें मावा, ड्राय फ्रूट्स और मीठी चाशनी का परफेक्ट बैलेंस होता है। यह जयपुर की खास मिठाई है, जो मीठे के शौकीनों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं।
Updated on:
12 Feb 2025 05:48 pm
Published on:
12 Feb 2025 05:48 pm
