15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईएसएल-7 : दो बार के चैम्पियन चेन्नई ने जमशेदपुर को 2-1 से हराया

-चेन्नई के लिए अनिरुद्ध थापा ने पहले मिनट में गोल करते हुए इस सीजन का सबसे तेज गोल किया।-दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के अपने पहले मुकाबले में मंगलवार को जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया।-इंजुरी टाइम में जमशेदपुर को बराबरी के गोल का मौका मिला लेकिन वाल्सकिस इस मौके को भुना नहीं सके।

2 min read
Google source verification
channai.jpg

नई दिल्ली। दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी (Chennaiyin FC) ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल indian super league) के सातवें सीजन के अपने पहले मुकाबले में मंगलवार को जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को 2-1 से हरा दिया। तिलक मैदान पर खेले गए इस मैच के तीनों गोल पहले हाफ में हुए। दो गोल चेन्नई के खाते में गए जबकि एक गोल जमशेदपुर ने किया। चेन्नई के लिए अनिरुद्ध थापा (Anirudh Thapa) ने पहले मिनट में गोल करते हुए इस सीजन का सबसे तेज गोल किया। इसके बाद 25वें मिनट में इसाक वैनमालसावमा ने बॉक्स के अंदर लालियानजुआला चांग्ते को गिरा दिया। इस पर रेफरी ने पेनाल्टी दे दिया। इसी पेनाल्टी पर गोल कर इस्माइल गोंकान्वेस उर्फ इस्मा ने 26वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर चेन्नई के पक्ष में 2-0 कर दिया। इसके बाद नेरिजुस वाल्सकिस ने 37वें मिनट में गोल कर जमशेदपुर की वापसी कराई। वाल्सकिस ने यह संजीवनी सरीखा गोल जैकीचंद सिंह के शानदार क्रास पास पर किया।

100 इंटरनेशनल गोल करने वाले विश्व के दूसरे फुटबॉलर बने Cristiano Ronaldo

पहला गोल खाने के बाद जमशेदपुर ने पांचवें और सातवें मिनट में अच्छा मूव बनाया था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। बदले में चेन्नई ने 10वें मिनट में एक बड़ा मौका बनाया। लेकिन जमशेदपुर के गोलकीपर टीपी रेहेनेश ने उसे बेकार कर दिया। रेहेनेश ने 20वें मिनट में भी चांग्ते के एक प्रयास को बेकार किया, लेकिन वह 26वें मिनट में पेनाल्टी पर अपनी टीम को दूसरा गोल खाने से नहीं बचा सके।

पूर्व फुटबॉल कोच Sukhwinder Singh को ध्यानचंद पुरस्कार मिलने पर दिग्गजों ने दी बधाई

इसके बाद दोनों टीमों के बीच गेंद पर नियंत्रण बनाने के लिए कड़ी टक्कर हुई, लेकिन पोस्ट में गोल दागने का मौका किसी और को नहीं मिला और मैच दूसरे हाफ में पूरी तरह खुले तौर पर चला गया। जमशेदपुर ने दूसरे हाफ में आने के साथ ही पहल बदलाव किया। जीतेंद्र सिंह के स्थान पर निकोलस फट्जगेराल्ड मैदान पर आए जबकि रेहेनेश ने पहले हाफ में कई मौकों पर चेन्नई को रोका और उनके लिए दूसरे हाफ की शुरुआत भी ऐसी ही रही। चेन्नई ने लेफ्ट फ्लैंक से शानदार हमला किया जिसे रेहेनेश ने नाकाम कर दिया।

बार्सिलोना का दो दशक का साथ छोड़ेंगे Lionel Messi, खरीदने वाले क्लब को चुकाने होंगे 6,160 करोड़ रुपए

इसी तरह रेहेनेश ने 58वें मिनट में भी चेन्नई के एक हमले को नाकाम किया। 62वें मिनट में चेन्नई के जाकुब सिल्वेस्टर को बॉक्स में गिरा दिया गया। पेनाल्टी की मांग की गई लेकिन रेफरी ने उसे नकार दिया। इसके दो मिनट बाद जमशेदपुर को बराबरी का गोल करने का शानदार मौका मिला, लेकिन बेहतरीन फ्रीकिक पर स्टीफन एज का हेडर दिशाहीन हो गया।

Liverpool 30 बाद बना English Premier League Champion, दर्शकों ने तोड़ा सोशल डिस्टेंसिंग का नियम

इसी तरह का एक मौका 68वें मिनट में आया जब जमशेदपुर टीम चेन्नई के गोलकीपर विशाल कैथ की गलती का फायदा नहीं उठा सकी। इसी मिनट में चेन्नई के टांगरी को पीला कार्ड मिला। जवाब में चेन्नई में 73वें मिनट में अच्छा हमला किया लेकिन रेहेनेश एक बार फिर संकटमोचक साबित हुए। इसके बाद अगले 10 मिनट तक चेन्नई ने कई अच्छे मूव बनाए, लेकिन जमशेदपुर के डिफेंस ने उन्हे नाकाम कर दिया। इंजुरी टाइम में जमशेदपुर को बराबरी के गोल का मौका मिला लेकिन वाल्सकिस इस मौके को भुना नहीं सके।