
fifa world cup 2022 कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अर्जेटीना ने जीत लिया। लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली इस टीम ने तीसरी बार खिताब में कब्जा जमा इतिहास रच दिया। अर्जेटीना ने इससे पहले 1978 और 1986 में वर्ल्ड कप जीता था। इस जीत के साथ न सिर्फ अर्जेटीना ने 36 साल बाद खिताब जीता है। बल्कि फीफा वर्ल्ड कप से यूरोप का दबदबा भी खत्म किया है।
पिछले 16 सालों से लगातार फीफा का खिताब यूरोपियाई देश की जीतते आ रहे थे। 2002 में आखिरी बार दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील चैंपियन बना था। उसके बाद से 2006 में इटली, 2010 में स्पेन, 2014 में जर्मनी और 2018 में फ्रांस ने वर्ल्ड कप जीता था। हर साल ब्राजील और अर्जेंटीना शानदार प्रदर्शन कर खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल रहे। लेकिन इस दौरान वे वर्ल्ड कप नहीं जीत पाये। लेकिन इस साल अर्जेंटीना ने यह कर दिखाया और यूरोपियन दबदबे को खत्म कर दिया।
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ऐसा माना जा रहा था कि इस साल ब्राजील यह खिताब उठा सकती है। ब्राज़ील 1958, 1962, 1970, 1994 और 2022, पांच बार वर्ल्ड कप जीत चुका है। लेकिन इस बार उन्हें क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के हाथों मुंह की खानी पड़ी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
ब्राजील और अर्जेंटीना के अलावा उरुग्वे तीसरा दक्षिण अमेरिकी देश है, जिसने फीफा विश्व कप जीता है। फीफा विश्वकप का पहला विजेता भी उरुग्वे 1930 में बना था। वहीं 1950 में दूसरी बार ब्राजील को 2-1 से हराकर एक बड़ा उलटफेर किया था। 2002 तक यूरोप और दक्षिण अमेरिकी देशों में खिताब को लेकर कांटे की टक्कर रहा करती थी। लेकिन उसके बाद यूरोपियाई देशों ने इसमें कब्जा जमा लिया।
2002 तक हुए 17 विश्व कप में नौ खिताब दक्षिण अमेरिकी देशों ने और आठ खिताब यूरोपीय देशों ने जीते थे। 2022 से पहले तक 12 बार यूरोपीय देश विश्व चैंपियन बन चुके हैं, जबकि दक्षिण अमेरिकी देश नौ फीफा ट्रॉफी पर ही लटके हुए थे। अब अर्जेंटीना ने दक्षिण अमेरिकी देशों को 10वीं बार खिताब दिलाया है।
Published on:
19 Dec 2022 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
