3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलात्कार के आरोप का सामना कर रहे दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो पुर्तगाल टीम से किए गए बाहर

बलात्कार के आरोप का सामना कर रहे पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बड़ा झटका लगा है। उन्हें पुर्तगाल की नेशनल टीम से बाहर कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 4 Oct 2018, 9:59 PM IST

rolando

बलात्कार के आरोप का सामना कर रहे दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो पुर्तगाल टीम से किए गए बाहर

नई दिल्ली। दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को स्कॉटलैंड और पोलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दो अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए पुर्तगाल टीम से बाहर कर दिया गया है। टीम के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो बाहर किए जाने के बाद उनपर लगे बलात्कार के आरोप को और हवा मिली है। पांच बार बेस्ट फुटबॉलर का खिताब जीत चुके रियल मेड्रिड के पूर्व खिलाड़ी पुर्तगाल की नेशनल टीम से बाहर करने की वजह आराम दिया जाना बताया जा रहा है। लेकिन विशेषज्ञों की नजर में उनके बाहर किए जाने के पीछे रेप के आरोप की बड़ी भूमिका है।

कोच सांतोस ने कहा -
गौरतलब को कि रोनाल्डो को सितम्बर में भी अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए आराम दिया गया था। रोनाल्डो को आराम दिए जाने के मामले पर पुर्तगाल के कोच फर्नादो सांतोस ने कहा, "भविष्य में कोई भी रोनाल्डो को राष्ट्रीय टीम में योगदान देने से नहीं रोक सकता है। सितम्बर में क्रोएशिया और इटली के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए रोनाल्डो को टीम में शामिल न किए जाने पर सांतोस ने कहा था कि रियल से जुवेंतस जाने के तहत रोनाल्डो को थोड़ा समय दिया गया है।

क्या है रेप केस का मामला-
उल्लेखनीय है कि रोनाल्डो एक दुष्कर्म मामले के कारण विवादों से घिरे हुए हैं। ऐसे में स्कॉटलैंड और पोलैंड के खिलाफ मैचों में उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल न किए जाने की बात ने इस विवाद को और भी हवा दे दी है।बता दें कि अमरीका की एक महिला ने रोनाल्डो पर 2009 में उनके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके कारण रोनाल्डो विवादों से घिर गए थे। पुलिस ने एक बयान में कहा, 'सितम्बर, 2018 को हमने इस मामले को फिर से खोल दिया है और हमारे जासूस पीड़ित द्वारा दी गई जानकारियों के तहत इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। इस मामले में जांच जारी है। हालांकि रोनाल्डो ने इस आरोप को गलत बताया है।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल