7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2020 यूईएफए यूरो क्वालीफायर्स: स्टर्लिग की हैट्रिक से जीता इंग्लैंड, चेक गणराज्य को 5-0 से दी करारी शिकस्त

वेम्बली स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला मुकाबले का पहला गोल मेजबान टीम ने 24वें मिनट में किया इंग्लैंड की टीम 4-0 की बढ़त बनाने के बाद भी नहीं रुकी

less than 1 minute read
Google source verification
football

2020 यूईएफए यूरो क्वालीफायर्स: स्टर्लिग की हैट्रिक से जीता इंग्लैंड, चेक गणराज्य को 5-0 से दी करारी शिकस्त

लंदन. फारवर्ड खिलाड़ी रहीम स्टर्लिग की शानदार हैट्रिक के दम पर इंग्लैंड ने 2020 यूईएफए यूरो क्वालीफायर्स के अपने पहले मैच में शुक्रवार को यहां चेक गणराज्य को 5-0 से करारी शिकस्त दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वेम्बली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का पहला गोल मेजबान टीम ने 24वें मिनट में किया।

यह भी पढ़ेंः फुटबॉल : फ्रांस ने मोल्डोवा को 4-1 से दी करारी शिकस्त

पहला हाफ समाप्त होने से पहले इंजुरी टाइम में इंग्लैंड को पेनाल्टी मिली जिसे गोल में डालकर कप्तान हैरी केन ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। दूसरा हाफ भी पूरी तरह से मेजबान टीम के नाम रहा। मैच के 62वें मिनट में स्टर्लिग ने अपना दूसरा गोल दागा और छह मिनट बाद हैट्रिक पूरी करते हुए इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित कर दी। इंग्लैंड की टीम 4-0 की बढ़त बनाने के बाद भी नहीं रुकी और इसका परिणाम उन्हें 84वें मिनट में टॉमस कालास ने ओन गोल के रूप में मिला।