
Neymar jr Cries FIFA world cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में क्रोएशिया ने ब्राज़ील को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। इस हार के साथ ब्राजील की छठा वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। इस हार के बाद ब्राजील के दिग्गज जूनियर नेमार फूट-फूटकर रोने लगे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
पेनल्टी शूटआउट में ब्राजील के मार्किन्होस ने जैसे ही गोल मिस किया, स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया और ब्राजीलयाई फैंस दुखी हो गए। वहीं दूसरी तरफ क्रोएशियाई खेमे में खुशी की लहर छा गई। प्लेयर्स मैदान पर दौड़ने लगे। खुशियां मनाने लगे। लेकिन इसी बीच इवान पेरिसिच के बेटे ने कुछ ऐसा किया। जिसने सभी का दिल जीत लिया। जब क्रोएशिया की टीम जब जश्न ने माहौल में डूबी थी तब जूनियर पेरिसिच भागते हुए नेमार के पास गए और उनके आंसू पोछने लगे। इतना ही नहीं इवान पेरिसिच के बेटे ने उन्हें गले भी लगाया।
ब्राजील की टीम 2014 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने की कोशिश में थी। रूस में हुए 2018 फीफा वर्ल्ड कप में भी ब्राजील को क्वार्टर फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी। बेल्जियम ने ब्राजील को 2-1 से हराया था। शुक्रवार को खेले गए मैच में ब्राजील और क्रोएशिया के बीच यह मैच निर्धारित 90 मिनट में गोल रहित खत्म हुआ।
यह भी पढ़ें- अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हरा सेमीफाइनल में बनाई जगह
90 मिनट के खेल में दोनों टीमें करीब-करीब बराबरी पर रहीं। एक्सट्रा टाइमे में ब्राज़ील ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 116वें मिनट पहला गोल दागा। नेमार ने एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ के इंजरी टाइम (105+1वें मिनट) में गोलकर पांच बार की चैंपियन टीम को 1-0 से आगे कर दिया था।
इस गोल के बाद क्रोएशिया की टीम बैकफुट पर आ गई। लेकिन टीम ने हार नहीं मानी और अटैकिंग गेम चालू रखा। क्रोएशिया ने 117वें मिनट में वापसी की और मैच समाप्त होने में सिर्फ चार मिनट पहले गोल दाग कर बराबरी कर ली। इस गोल से ब्राज़ील का आत्मविश्वास गिर गया। मैदान में फैंस नाराज़ हो गए और रोने लगे। क्रोएशिया के लिए ब्रूनो पेट्कोविच ने शानदार गोल किया।
यह भी पढ़ें- क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दी पुर्तगाल छोड़ने की धमकी!, क्या मोरक्को के खिलाफ मिलेगा मौका
पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने अपनी सभी गोल स्कोर किए। वहीं ब्राज़ील पहला और चौथा गोल मिस कर गई। इस जीत के साथ क्रोएशिया फीफा वर्ल्ड कप में चार पेनल्टी शूटआउट जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले यह कारनामा जर्मनी कर चुकी है। अब सेमीफाइनल में क्रोएशिया का मुक़ाबला लियोनल मेसी की अर्जेंटीना से होगा।
Updated on:
10 Dec 2022 10:19 am
Published on:
10 Dec 2022 10:17 am
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
