3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA WC Flashback: जानें विश्व कप के पहले दो सीजनों में कौन सी टीम बनी थी चैंपियन

पत्रिका पर FIFA Flashback नाम से एक खास सीरीज शुरू की गई है। जिसमें अबतक के सभी विजेताओं की जानकारी दी जाएगी। आज इस सीरीज का पहला अंक...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 4 Jun 2018, 6:49 PM IST

fifa

FIFA WC Flashback: जानें विश्व कप के पहले दो सीजनों में कौन सी टीम बनी थी चैंपियन

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2018 की शुरुआत में अब महज 10 दिनों का समय बाकी है। रूस में होने वाले इस फुटबॉल के इस महाकुंभ के लिए तैयारियां अंतिम चरण पर है। विश्व कप में भाग लेने वाली 32 टीमे इस समय दोस्ताना मैच खेल कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। विश्व कप को देखते हुए आज से Patrika.com पर एक खास सीरीज शुरू की गई है। इस सीजन में हम आपकों अबतक आयोजित हो चुके फीफा विश्व कप के 20 सीजनों के बारे में बताएंगे। इस सीरीज के पहले अंक में आज जानें फीफा विश्व कप की पहली दो सीजनों के बारे में...

उरुग्वे था पहले सीजन का चैंपियन -
फीफा का पूरा नाम फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन है। फीफा विश्व कप का पहली बार आयोजन साल 1930 में हुआ था। यह आयोजन उरुग्वे में किया गया था। फीफा विश्व कप के पहले सीजन का फाइनल मैच मेजबान उरुग्वे और अर्जेंटीना के बीच खेला गया था। जिसमें घरेलू दर्शकों के बीच उरुग्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। फाइनल मैच में उरुग्वे की ओर से चार गोल किए गए थे। जबकि अर्जेंटीना की ओर से इस मैच में दो गोल हुए थे। इस तरह से पहले ही सीजन में मेजबान उरुग्वे ने 4-2 के अंतर से खिताब पर अपना कब्जा जमाया था।

दूसरे सीजन में चैंपियन बनी थी इटली-
साल 1930 में पहली बार आयोजित होने के बाद ही इस बात का फैसला ले लिया गया था कि फीफा विश्व कप का आयोजन चार साल के अंतराल पर किया जाएगा। इसी नियम के तहत फीफा विश्व कप का अगला आयोजन साल 1934 में इटली में किया गया। पहले सीजन की तरह इस बार भी मेजबान इटली की फाइनल तक पहुंची। जहां खिताबी भिड़ंत इटली और चेकोस्लोवाकिया के बीच हुआ। घरेलू दर्शकों के बीच इटली की टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर अपना कब्जा जमाया। फाइनल मैच में कुल तीन गोल हुए। दो इटली की ओर से जबकि एक चेकोस्लोवाकिया की ओर से।

कल इस सीरीज में होगी-

पत्रिका पर जारी इस सीरीज के अगले अंक में कल आप जानेंगे फीफा के अगले दो आयोजनों के बारे में।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल