6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला विश्व कप फुटबॉल : नीदरलैंड को हराकर अमरीका ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब

अमरीका की ओर से मेगन रेपिनो और रोज लावेले ने किया गोल अमरीका की मेगन रेपिनो को मिला गोल्डन-बूट
2 min read
Google source verification
Women football team

महिला विश्व कप फुटबॉल : नीदरलैंड को हराकर अमरीका ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब

लिओन : अमरीका की महिला फुटबॉल (Woman Football) टीम ने फ्रांस में खेले गए फीफा विश्व कप (Fifa World Cup) के फाइनल मुकाबले में यूरोपियन चैंपियन नीदरलैंड को 2-0 से हरा कर लगातार दूसरी बार फुटबॉल विश्व कप (Football World Cup) के खिताब पर कब्जा जमाया। अमरीका की ओर से मेगन रेपिनो और रोज लावेले ने गोल दागा। रेपिनो ने पेनल्टी के जरिये गोल दागा तो वहीं लावेले ने शानदार मैदानी गोल किया।

पहले हाफ में रहा बराबरी का मुकाबला

अमरीका और नीदरलैंड के बीच पहले हाफ में बराबरी की टक्कर देखने को मिली। नीदरलैंड ने अधिकतर समय तक बॉल पर नियंत्रण रखने की योजना पर काम किया और अमरीका को अधिक मौके बनाने के अवसर नहीं दिया। अमरीका ने हालांकि गेंद पर नियंत्रण बनाने की कोशिश जारी रखी और बई गेंद छीनकर नीदरलैंड के गोलपोस्ट पर हमला भी किया, लेकिन नीदरलैंड की डिफेंडर्स सजग थी और उन्होंने 18 गज के बॉक्स में अमरीका को कोई खतरनाक मूव बनाने का मौका नहीं दिया। इस दौरान अमरीकी डिफेंडर्स भी सावधान रहीं और नीदरलैंड के को रोके रखा।

Copa América 2019: पेरू को 3-1 से हराकर ब्राजील नौवीं बार बना चैम्पियन

दूसरा हाफ अमरीका के नाम

दूसरा हाफ पूरी तरह से अमरीका के नाम रहा। उसने शुरुआत से ही आक्रमण करना शुरू किया। इस दबाव में नीदरलैंड का डिफेंस चरमरा गया और इसका फायदा उठा कर अमरीका ने गोल दाग दिया। अमरीका की स्टार खिलाड़ी मॉर्गन के खिलाफ 61वें मिनट में डच खिलाड़ी ने फाउल किया और मिले पेनल्टी पर रेपिनो ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इसके आठ मिनट बाद एक बार फिर अमरीका ने हमला किया। इस बार लावेले को डी के बाहर पास मिला और वह गेंद को लेकर डी में घुसीं और देखते ही देखते गेंद को जाल में उलझा दिया। इस गोल के साथ उन्होंने अमरीका की जीत भी सुनिश्चित कर दी।

रेपिनो को मिला गोल्डन-बूट अवॉर्ड

विश्व कप में अमरीका की दो खिलाड़ी एलेक्स रेपिनो और एलेक्स मॉर्गन ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक छह-छह गोल किए। लेकिन मैदान पर एलेक्स मॉर्गन से कम समय बिताकर उनके बराबर गोल करने के कारण गोल्डन-बूट का खिताब रेपिनो को दिया गया।

कोपा अमरीका कप : ब्राजीली फुटबॉलर एवर्टन ने कहा, पेरू को नहीं ले रहे हल्के में

अमरीका चौथी बार बना चैम्पियन

अमरीका की महिला फुटबॉल टीम लगातार दूसरी बार विश्व चैम्पियन बनी है। कुल मिलाकर उससने चौथी बार विश्व कप जीता है। इससे पहले अमरीका की टीम 1991, 1999 और 2015 में विश्व कप जीत चुकी है।