2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA WC 2018: इन मोबाइल ऐप्स पर आप देख सकते हैं फुटबॉल महाकुंभ के सभी मुकाबलों को लाईव

इन ऐप्स के जरिए फुटबॉल प्रेमी लाईव स्कोर के साथ-साथ कई अन्य जानकारी भी ले सकते हैं ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 15 Jun 2018, 5:22 PM IST

LIVE FOOTBALL MATCHES ON MOBILE

FIFA WC 2018: इन मोबाइल ऐप्स पर आप देख सकते हैं फुटबॉल महाकुंभ के सभी मुकाबलों को लाईव

नई दिल्ली। एक बार भी भारतीय फुटबॉल टीम के वर्ल्ड कप में नहीं खेलने के कारण फुटबॉल विश्व कप में भारत का कोई इतिहास नहीं है इसके बावजूद भारत में फुटबॉल को लेकर दीवानगी हदें पार कर रहीं हैं । कोलकाता में तो सबसे ज्यादा और देश के हर राज्य में बैठे फीफा फैंस फुटबॉल के इस महासंग्राम के लिए काफी उत्साहित दिख रहे हैं । 15 जुलाई को होनेवाले वर्ल्ड कप फाइनल तक फुटबॉल के लिए खिलाड़ियों का जुनून और फैंस का पागलपन देखने को मिलेगा । रूस ने उन लोगों को तो विशेष राईट्स दिए हैं जो इस विश्व कप में वहाँ मैच देखने गए हैं या जाने वाले हैं पर उनका क्या जो फुटबॉल के लिए पागल हैं पर किसी कारण से वो रूस नहीं जा पा रहें ? उनके लिए फुटबॉल वर्ल्‍डकप से जुड़ी खबरों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर कई मोबाइल एप्स उपलब्‍ध हैं । ये एप्स एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए हैं।अगर फुटबॉल के खेल को आप दीवानगी की हद तक प्यार करते हैं तो इन मोबाइल ऐप्स पर आप मैच का लाईव टेलीकास्ट देख सकते हैं । कुछ ऐसे खास मोबाइल एप्स के बारे में जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें ...

Reliance Jio पहले भी कई महत्वपूर्ण खेलों के लाइव प्रसारण किए हैं। यह कंपनी फीफा 2018 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भी कर रही है।यूजर्स फीफा के मैचों का लाइव प्रसारण Jio TV ऐप पर देख सकते हैं । इसके लिए आपको इस ऐप को डाउनलोड करना होगा अगर आप ऐप डाउनलोड नहीं कर रहें तो आप यूजर्स ब्राउजर के जरिए भी बड़ी स्क्रीन पर फीफा के मैच जियो टीवी पर लाइव देख सकते हैं ।

रूस मोबाइल ऐप के जरिये फीफा 2018 वर्ल्‍डकप फुटबॉल के इस बड़े टूर्नामेंट की खबरों से आप खुद को अपडेट कर सकते हैं ।इस ऐप पर फीफा मैच के लाइव स्कोर, फीफा से जुड़ी विभिन्न खबरें और कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिलेंगी ।

दर्शक Sony LIv ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं और फीफा वर्ल्‍डकप 2018 के बारे में खुद को अपडेट रखा जा सकता है। इसके अलावा उन्हें Sony LIV पर लेटेस्ट स्कोर्स, अपडेट्स और वीडियो हाइलाइट्स भी देखने को मिलेंगी ।

आपको बता देंESPN अमेरिका में काफी लोकप्रिय नेटवर्क है।इस बार फीफा वर्ल्‍डकप के लिए ESPN ने अलग से ऐप बनाई है।इस ऐप पर फुटबॉल प्रेमियों को लाइव स्कोर के साथ-साथ कई अन्य जानकारी भी देने जा रहा है। यह ऐप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए पूरी तरह से मुफ्त है।

इसके अलावा फुटबॉल के बारे में सभी अपडेट्स पढ़ने के लिए Onefootball Soccer News भी मोबाइल एप है । इसके जरिए फुटबॉल प्रेमी हर उन फीफा 2018 से जुड़ी अपडेट्स से वाकिफ हो सकते हैं ।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल