
fifa world cup 2022 कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हरा दिया। इस मैच में पुर्तगाल के नियमित कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो नहीं खेले। रोनाल्डो को शुरुआती एकादश में नहीं रखा गया था। लेकिन रिप्लेसमेंट के दौरान 73वें मिनट में मैदान में उतारा था। उनके स्थान पर स्ट्राइकर गोंसालो रामोस को मौका दिया गया और रामोस ने इस मौके को भुनाते हुए इतिहास रच दिया।
गोंकालो रामोस ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ पुर्तगाल कीजीत सुनिश्चित करते हुए गोल की हैट्रिक लगाई। पुर्तगाल के लाइनअप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जगह लेने वाले रामोस ने 17वें मिनट में एक गोल और फिर दूसरे हाफ में 51वें और 67वें मिनट में दो और गोल दाग हैट्रिक लगाई। इस उपलब्धि के बाद 21 वर्षीय बेनफिका फॉरवर्ड रामोस ने कहा, मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं नॉकआउट चरण में शुरूआती 11 में खेलूंगा। रामोस ने खुलासा किया कि रोनाल्डो उनके आदशरें में से एक हैं और उन्होंने 37 वर्षीय के समर्थन के लिए उनकी प्रशंसा की।
पुर्तगाल अब अपना ध्यान दोहा के अल थुमामा स्टेडियम में मोरक्को के खिलाफ शनिवार को होने वाले क्वार्टर फाइनल पर लगाएगा। यह 2006 के बाद से विश्व कप के अंतिम आठ में यूरोपीय टीम की पहली उपस्थिति होगी। रामोस ने कहा, हमें इस मैच के नतीजे के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए क्योंकि यह मोरक्को के खिलाफ एक नया मैच होगा, जो 0-0 से शुरू होगा। हमें एक समय में एक खेल पर ध्यान देना होगा और किसी और चीज के बारे में सोचे बिना मोरक्को पर 100 प्रतिशत ध्यान केंद्रित करना होगा।
रोनाल्डो 2008 के बाद टीम में होने के बाद पहली बार किसी मेजर इवेंट में पुर्तगाल के लिए शुरुआती एकादश में नहीं थे। 31 मैचों के बाद यह पहली बार था जब रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल मैदान में उतरा था। उनकी गौरमौजूदगी में 39 वर्षीय डिफेंडर पेपे ने टीम की कप्तानी संभाली। पिछली बार भी 14 साल पहले स्विट्जरलैंड के ही खिलाफ शुरुआती एकादश में नहीं थे।
Published on:
07 Dec 2022 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
