30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA World Cup 2022: क्या है भारत की इंटरनेशनल फुटबॉल में वर्तमान स्थिति और क्यों नहीं इस टूर्नामेंट का हिस्सा?

फीफा वर्ल्ड कप इसी महीने से शुरू हो रहा है। पर हर बार की तरह इस बार भी भारत इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 9 Nov 2022, 6:22 PM IST

indian_football_team.jpg

Indian Football Team

दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल (Football) का महाकुंभ कहलाने वाले फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) के 2022 एडिशन का आगाज़ इसी महीने की 20 तारीख से होने वाला है। 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया की कई टीमें हिस्सा लेंगी। फुटबॉल के इस वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाइंग मैच भी पहले से ही शुरू हो जाते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि इतने बड़े टूर्नामेंट में भारत कभी क्यों नहीं खेलता? ज़रूर सोचा होगा। और सोचना भी चाहिए। इतना बड़ा देश, पर फिर भी फुटबॉल वर्ल्ड कप में शामिल नहीं हो पाना हैरानी की बात है।


भारत की वर्तमान फीफा रैंकिंग

भारत इस समय फीफा की रैंकिंग में 106 नंबर पर है। टॉप 10 तो छोड़िए, भारतीय टीम टॉप 100 में भी शामिल नहीं है।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वालिफाइंग मैचों में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?

फीफा वर्ल्ड कप 2022 की क्वालिफाइंग स्टेज में भारतीय टीम दूसरे ही राउंड में बाहर हो गई थी।


यह भी पढ़ें- Liverpool FC Up For Sale: बिकने के लिए तैयार है सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब्स में से एक, खरीददार भी उतरे मैदान में

अब तक सिर्फ एक ही बार किया क्वालीफाई, पर खेले एक भी बार नहीं

भारतीय टीम ने 1950 में ब्राज़ील में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था। पर इसके बावजूद टीम वर्ल्ड कप में नहीं खेली। दरअसल भारतीय खिलाड़ियों की नंगे पैर खेलने की आदत थी। वहीँ फीफा के नियम के अनुसार वर्ल्ड कप में जूते पहनकर खेलना अनिवार्य था। भारतीय खिलाड़ियों की जूते पहनकर खेलने की आदत नहीं थी, इसलिए उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेलने से मना कर दिया। इसके अलावा टीम सलेक्शन में विवाद, प्रैक्टिस में कमी, टूर्नामेंट के लिए सरकार और खेल संघ द्वारा टीम का खर्च उठाने से मना करना आदि वजह भी भारत के इस टूर्नामेंट में शामिल होने में बाधा बनी। इसके बाद भारत कभी फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका।


यह भी पढ़ें- FIFA ने फुटबॉल वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमों को भेजा पत्र, जानिए किस बात का किया आग्रह

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग