
कतर और स्विटजरलैंड के इस परिणाम के बाद ग्रुप-बी की स्थिति बेहद रोचक हो गई है। (Photo - X/@FIFAcom)
FIFA World Cup 2026, Qatar vs Switzerland : कतर ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-बी मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। इस तरह कतर ने फीफा वर्ल्ड कप इतिहास का अपना पहला अंक हासिल कर लिया। भारतीय समयानुसार 14 जून को सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में खेले गए मुकाबले कतर की ओर से बुआलेम खुखी ने इंजरी टाइम में बराबरी का गोल दागकर स्विट्जरलैंड की जीत की उम्मीदों को तोड़ दिया।
दरअसल, मुकाबले की शुरुआत में स्विट्जरलैंड ने बढ़त बनाई। 17वें मिनट में स्ट्राइकर ब्रील एम्बोलो ने पेनल्टी पर गोल किया। कतर के गोलकीपर महमूद अबुनादा ने रेमो फ्रॉयलर को पेनल्टी बॉक्स में फाउल कर दिया था, जिसके बाद स्विट्जरलैंड को पेनल्टी मिली।
हालांकि, पेनल्टी के अलावा कतर के गोलकीपर महमूद अबुनादा का प्रदर्शन शानदार रहा। 26 वर्षीय गोलकीपर ने कई बेहतरीन बचाव किए। उन्होंने स्विट्जरलैंड के कई अटैक को लगातार नाकाम किया।
एक समय ऐसा लग रहा था कि स्विट्जरलैंड जीत दर्ज कर लेगा, तभी इंजरी टाइम के चौथे मिनट में बुआलेम खुखी ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बैक पोस्ट पर शानदार हेडर लगाकर गेंद को गोल में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ कतर ने मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। इस जीत के साथ टीम के डगआउट में जश्न का माहौल बन गया।
कतर और स्विटजरलैंड के इस परिणाम के बाद ग्रुप-बी की स्थिति बेहद रोचक हो गई है। कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच भी पहला मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। ऐसे में ग्रुप बी की सभी चार टीमों के खाते में एक-एक मैच के बाद एक-एक अंक है।
यह मुकाबला कतर के लिए इसलिए भी खास रहा, क्योंकि मध्य-पूर्व में युद्ध की स्थिति के कारण उसकी दो अभ्यास मैच रद्द हो गई थीं। दिसंबर के बाद यह टीम का सिर्फ तीसरा मुकाबला था। इसके बावजूद टीम ने मजबूत स्विट्जरलैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन कर फुटबॉल प्रेमियों का दिल जीत लिया।
यह मुकाबला कतर के मुख्य कोच जुलेन लोपेटेगी के लिए भी यादगार रहा। 59 वर्षीय जुलेन लोपेटेगी पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में किसी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। इससे पहले 2018 विश्व कप में वह स्पेन के कोच थे, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्हें पद से हटा दिया गया था।
Updated on:
14 Jun 2026 03:57 am
Published on:
14 Jun 2026 03:32 am
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
FIFA World Cup 2026
