FIFA World Cup 2026 Qualifiers: नहीं चला मेसी का जादू, विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को उरुग्वे ने 2-0 से रौंदा
नई दिल्लीPublished: Nov 17, 2023 02:37:15 pm
FIFA World Cup 2026 Qualifiers: फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर राउंड में लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना के खिलाफ उरुग्वे ने 2-0 से सनसनीखेज जीत दर्ज की है। उरुग्वे की ओर से रोनाल्ड अराउजो और डार्विन नुनेज़ ने एक-एक गोल किया।


नहीं चला मेसी का जादू, विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को उरुग्वे ने 2-0 से रौंदा।
FIFA World Cup 2026 Qualifiers: फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर में लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना के खिलाफ उरुग्वे ने 2-0 से सनसनीखेज जीत दर्ज की है। ये बेहद रोमांचक मुकाबला बोम्बोनेरा स्टेडियम में खेला गया। उरुग्वे की जीत का श्रेय रोनाल्ड अराउजो और डार्विन नुनेज़ को जाता है, जिन्होंने दोनों हॉफ में एक-एक गोल दागा। उरुग्वे शुरुआत से अंत तक दमदार खेल का प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही उरुग्वे 10 अंक लेकर स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वह विश्व चैंपियन अर्जेंटीना से महज दो अंक पीछे है। जिसने पहले चार गेम जीतने के बाद अपना पहला अंक गंवाया है।