
नई दिल्ली। ब्राजील को दो बार विश्व कप चैंपियन बनाने वाली टीम के अहम सदस्य रहें रोनाल्डिन्हो ने फुटबाल जगत से संन्यास ले लिया है। 37 वर्षीय रोनाल्डिन्हो दो बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब जीत चुके थें। रोनाल्डिन्हो के भाई और एजेंट रोबटरे एसिस ने इसकी पुष्टि की। एसिस ने कहा, कि वह अब रुक गए हैं। खिलाड़ी के तौर पर फुटबाल में उनका सफर समाप्त हो गया है। यह फैसला पहले ही ले लिया गया था। हमें बस इसकी पुष्टि करनी थी। वह काफी लंबे समय से नहीं खेल रहे थे। एसिस ने कहा कि विश्व भर में रोनाल्डिन्हो के लिए प्रदर्शनी मैचों का आयोजन किया जाएगा, ताकि उनके प्रशंसक उन्हें खिलाड़ी के तौर पर अलविदा कह सकें।
2015 के किसी क्लब में थे शामिल
रोनाल्डिन्हो के एजेंट एसिस ने कहा कि हम ब्राजील, यूरोप और एशिया में कई समारोहों का आयोजन करेंगे। निश्चित तौर पर हम ब्राजील टीम के साथ भी प्रबंधन करेंगे। बता दें कि रोनाल्डिन्हो सितम्बर, 2015 में फ्लूमिनेंसे से अलग होने के बाद किसी भी क्लब का हिस्सा नहीं बने। उन्होंने इस दौरान कई प्रदर्शनी मैच खेले। इसमें बार्सिलोना का लेजेंड मैच भी शामिल था।
2004-05 था सर्वश्रेष्ठ दौर
रोनाल्डिन्हो ने अपने करियर की शुरुआत ब्राजील के ग्रेमियो क्लब के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में पेरिस सेंट जर्मेन, बार्सिलोना, एसी मिलान, फ्लामेंगो, क्वेरेटारो और फ्लूमिनेंसे जैसे क्लबों का प्रतिनिधित्व किया। रोनाल्डिन्हो को 2004 और 2005 में फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया था। वह 2002 में विश्व कप जीतने वाली ब्राजीलियाई टीम का हिस्सा भी रहे।
रोनाल्डिन्हो का क्लब करियर
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो का क्लब करियर भी काफी अच्छा रहा है। रोनाल्डिन्हो क्लब में बार्सिलोना की टीम के अहम सदस्य रहे। रोनाल्डिन्हो ने बार्सिलोना को दो बार ला लीगा और एक बार चैंपियन लीग में जीत दिलाई। हालांकि करियर के अंतिम दौर में रोनाल्डिन्हो को अपने क्लब से सम्मानजनक विदाई नहीं मिल सकी।
Published on:
17 Jan 2018, 7:24 PM IST
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.