
India beat Mongolia: एएफसी अंडर-20 फुटबॉल एशियाई कप क्वालीफायर में भारत ने बुधवार को यहां मंगोलिया को 4-1 से हराकर अपना अभियान शुरू किया। पहले हाफ तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं लेकिन भारत ने दूसरे हाफ में मंगोलिया की रक्षापंक्ति को चीरते हुए तीन गोल दाग दिए। भारत के लिए केल्विन सिंह ताओरेम ने 20वें मिनट में पहला गोल दागा।
यह भी पढ़ें : EFL Cup: मैनचेस्टर सिटी ने वॉटफोर्ड को 2-1 से हराया
मांगलेनथांग किपजेन ने 51वें और 54वें मिनट में दो गोल कर टीम को 3-1 से आगे कर दिया। भारत के लिए चौथा गोल कोरोऊ सिंह थिंगुजाम ने 85वें मिनट में किया। मंगोलिया के लिए एकमात्र गोल तेमुलेन ऊगानबाट ने 45वें मिनट में किया। भारतीय टीम अब 27 सितंबर को ईरान और 29 सितंबर को लाओस से भिड़ेगी।
Updated on:
26 Sept 2024 12:13 pm
Published on:
26 Sept 2024 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
