
लियोनेल मेसी (Photo - FIFA)
Lionel Messi father illness: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी एक मुश्किल निजी दौर से गुजर रहे हैं। मेसी के परिवार ने गुरुवार को एक भावुक बयान जारी करते हुए लोगों और मीडिया से उनके पिता जॉर्ज मेसी की निजता का सम्मान करने की अपील की है।
परिवार ने पुष्टि की है कि 68 वर्षीय जॉर्ज मेसी इस समय मेडिकल निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि उनकी बीमारी के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। परिवार का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और स्वास्थ में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।
बयान में कहा गया कि जॉर्ज मेसी एक स्वास्थ संबंधी स्थिति से गुजर रहे हैं और फिलहाल डॉक्टरों की देख-रेख में हैं। ऐसे समय में जिम्मेदारी और इंसानियत दिखाने की जरुरत है। परिवार ने स्पष्ट किया की किसी व्यक्ति के सेहत और उसके परिवार की मानसिक शांति को अफवाहों और गैरजिम्मेदार रिपोर्टिंग का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। हाल के दिनों में अर्जेंटीना में जॉर्ज मेसी की तबीयत को लेकर कई तरह की अपुष्ट खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद परिवार को यह बयान जारी करना पड़ा।
यह अपडेट उस समय आया है जब मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना की 3-0 की जीत के बाद अपने भावुक पलों का जिक्र किया था। उस मुकाबले में मेसी ने हैट्रिक लगाई थी और वर्ल्ड कप में मिरोस्लाव क्लोजे के 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
मैच के बाद मेसी ने कहा था कि वह कुछ कठिन दिनों से गुजर रहे हैं और उनकी भावनाएं फुटबॉल से जुड़ी नहीं थीं। उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच चिंता बढ़ गई थी।
जॉर्ज मेसी ने बचपन से ही लियोनल मेसी के करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई है। वह लंबे समय तक उनके एजेंट भी रहे हैं। अब अर्जेंटीना की टीम अपने अगले ग्रुप मैच में ऑस्ट्रिया का सामना करने की तैयारी कर रही है। यह मुकाबला डलास के AT&T स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच मेसी का परिवार सिर्फ एक ही अपील कर रहा है, जॉर्ज मेसी और पूरे परिवार की निजता का सम्मान किया जाए।
Updated on:
19 Jun 2026 11:59 am
Published on:
19 Jun 2026 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
