4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA 2018: हैरी केन को गोल्डेन बूट, मोड्रिक को गोल्डेन बॉल जबकि एमबाप्पे सर्वश्रेष्ठ युवा फुटबॉलर

रूस में खेले गए 21वें फीफा विश्व कप का रविवार को समापन हो गया। फ्रांस ने क्रोएशिया को हराते हुए खिताब पर अपना कब्जा जमाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 16 Jul 2018, 8:20 AM IST

fifa

FIFA 2018: हैरी केन को गोल्डेन बूट, मोड्रिक को गोल्डेन बॉल जबकि एमबाप्पे सर्वश्रेष्ठ युवा फुटबॉलर

नई दिल्ली। करीब एक महीने तक चले फीफा विश्व कप 2018 अब समाप्त हो चुका है। रूस में आयोजित हुए फुटबॉल के इस महासमर के फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को हराते हुए 20 साल बाद दूसरी बार चैंपियन बनी। रविवार की देर रात फाइनल मुकाबला खेले जाने के बाद फीफा 2018 के अवार्ड की घोषणा की गई। जानें किस खिलाड़ी को कौन सा अवार्ड मिला।

हैरी केन को गोल्डन शू का अवार्ड-

रूस में खेले गए फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में इंग्लैंड को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाले कप्तान हैरी केन टूर्नामेंट में गोल्डन शू का पुरस्कार जीतने में सफल रहे। इस विश्व कप का खिताब फ्रांस के नाम रहा। फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर खिताब जीता जो उसका दूसरा खिताब है। 1998 में उसने पहला खिताब जीता था।

32 साल बाद कोई अंग्रेज जीता गोल्डन शू-

केन ने टूर्नामेंट के छह मैचों में छह गोल किए। केन 32 वर्षों में इंग्लैंड के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने गोल्डन शू का पुरस्कार जीता है। इससे पहले इंग्लैंड के गेरी लिनेकर ने 1986 में छह गोल के साथ गोल्डन शू अवार्ड जीता था। केन हालांकि इस पुरस्कार को पाने के लिए व्यक्तिगत रूप से यहां उपलब्ध नहीं थे क्योंकि वह दोपहर ही इंग्लैंड रवाना हो चुके थे।

गोल के मामले में ये रहे टॉप पर-

बेल्जियम के रोमेलु लुकाकू चार गोल के साथ दूसरे, मेजबान रूस के डेनिस चेरिशेव पांच मैचों में चार गोल के साथ तीसरे और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो चार मैचों में चार गोल के साथ चौथे नंबर पर रहे। विजेता फ्रांस के एंटोनियो ग्रीजमैन ने सात मैचों में चार गोल किए।

एम्बाप्पे सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी-

फ्रांस के फारवर्ड 19 वर्ष के कीलियन एम्बाप्पे अपना पहला विश्व कप खेल रहे थे और उन्होंने सात मैचों में चार गोल किए। इस वहज से वह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुने गए। बेल्जियम के गोलकीपर थिबाउट कुर्टियोस को शानदार गोलकीपिंग के लिए गोल्डन ग्लव्स का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 27 बचाव किए जिसके कारण वह इस पुरस्कार के हकदार बने। बेल्जियम की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। उसने इंग्लैंड को मात देकर तीसरा स्थान हासिल किया।

मोड्रिक को गोल्डन बॉल का अवार्ड-

मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर माने जाने वाले क्रोएशिया के लुका मोड्रिक को गोल्डन बॉल का पुरस्कार प्रदान किया गया। मोड्रिक ने टूर्नामेंट के सात मैचों में तीन गोल किए। पुरस्कार वितरण समारोह में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फैंटिनो और क्रोएशिया की राष्ट्रपति कोलिंदा ग्रैबर मौजूद रहीं।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल