
मैनचेस्टर सिटी की बड़ी जीत
फुटबॉल जगत में भी इस समय काफी कुछ हो रहा है। इंग्लिश प्रीमियर लीग के अपने आखिरी मैच में मैनचेस्टर सिटी ने एस्टन विला को 3-2 से हराया और अब ये टीम इंग्लिश प्रीमियर लीग 2021-22 की विजेता बन गई हैं। आपको बता दें मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल को एक अंक से पीछे छोड़ा और छठी बार खिलाब अपने नाम किया। लगातार दूसरी बार मैनचेस्टर सिटी चैंपियन बनी है।
लिवरपूल का इस बार बड़ा सपना टूट गया है। लिवरपूल एक सीजन में चार खिताब नहीं जीत पाई। दरअसल लीग कप, एफए कप और चैंपियंस लीग लिवरपूल जीत चुकी है। अगर वो इंग्लिश प्रीमियर लीग जीत जाती तो भी इतिहास बन जाता लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मैनेचेस्टर सिटी और एश्टन विला के बीच मुकाबला अच्छा रहा। 0-2 से पिछड़ने के बावजूद मैनचेस्टर सिटी ने पांच मिनट के भीतर बराबरी की और इसके बाद तीसरा गोल दाग दिया।
ये भी पढ़ें- IPL 2022 SRH vs PBKS: लिविंगस्टोन के तूफान से 5 ओवर पहले ही खत्म हुआ मैच, पंजाब ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया
आपको बता दें मैनचेस्टर सिटी के इल्के गुंडोगन ने 76वें मिनट में एक शानदार गोल दागा। इसके दो मिनट बाद ही रोड्रिगो हर्नांडेज ने भी गोल कर दिया। स्कोर 2-2 की बराबरी पहुंच गया था और इसके बाद गुंडोगन ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर दिया। एस्टन विला के लिए मैटी कैश और फिलिप कॉटिन्हो ने गोल किए थे। मैनचेस्टर सिटी के लिए ये ऐतिहासिल पल है। टीम की मेहनत इस बार रंग लाई है। लिवरपूल को जरूर निराशा हुई होगी क्योंकि टीम एक अंक से पिछड़ गई।
ये भी पढ़ें- Quinton de Kock को चीयरलीडर से हुआ था इश्क़, दिलचस्प लव स्टोरी जानकर आप हो जाएंगे हैरान
Published on:
23 May 2022 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
