
Mukesh Ambani interested in buying Liverpool
दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल (Football) में कई फुटबॉल क्लब्स हैं, और इन्हीं में से एक है इंग्लैंड का लिवरपूल फुटबॉल क्लब (Liverpool Football Club)। फुटबॉल में क्लब गेम्स की बहुत अहमियत होती हैं और लिवरपूल एफसी इस खेल के सबसे प्रतिष्ठित खेलों में से एक है। हालांकि कुछ समय पहले ही इस क्लब के मालिकों ने इसे बेचने का फैसला कर लिया है। अब तक इस क्लब को खरीदने में कुछ पार्टियाँ दिलचस्पी दिखा चुकी हैं। अब इन खरीददारों की लिस्ट में भारत के दूसरे सबसे अमीर आदमी का नाम भी जुड़ गया है।
मुकेश अंबानी हुए खरीददारों की रेस में शामिल
रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने लिवरपूल एफसी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। 3 जून 1892 को स्थापित 130 वर्ष पुराने इस फुटबॉल क्लब की फोर्ब्स (Forbes) के अनुसार वैल्यू 3.5 बिलियन पाउंड्स (करीब 32 हज़ार करोड़ रुपये) है। वहीँ मुकेश अंबानी की वर्तमान वैल्यू करीब 77 हज़ार करोड़ रुपये है। ऐसे में अंबानी आसानी से लिवरपूल एफसी खरीद सकते है।
क्या होंगे अंबानी के लिवरपूल एफसी खरीदने के मायने?
लिवरपूल एफसी एक सफल फुटबॉल क्लब है, जिसने 6 बार UEFA चैंपियंस लीग और 19 बार इंग्लिश प्रीमियर लीग जीती हैं। ऐसे में एक भारतीय द्वारा इस क्लब को खरीदने से बड़े लेवल पर फुटबॉल में भारतीय प्रवेश हो सकता है। साथ ही इससे भारतीय फुटबॉल में भी सुधार हो सकता है।
अंबानी के अलावा और कौन हैं रेस में शामिल?
अंबानी के अलावा लिवरपूल एफसी खरीदने की रेस में रेडबर्ड कैपिटल (RedBird Capital) नाम की एक कंपनी, दुबई आधारित एक इन्वेस्टर और एक अन्य पार्टी (जिसका नाम अभी उजागर नहीं हुआ है) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- BWF World Tour Finals 2022: भारत को लगा झटका, चोट की वजह से PV Sindhu हुई बाहर
Published on:
14 Nov 2022 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
