13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup 2022 : विश्व कप में बड़ा उलटफेर कर सकती हैं ये टीमें, उरुग्वे सबसे बड़ी छिपी रुस्तम

FIFA World Cup 2022 : फीफा विश्व कप 2022 का 20 नवंबर को धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। इस बार ब्राजील, अर्जेंटीना और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों को खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन, उरुग्वे जैसी कुछ अन्य टीमें भी हैं, जो कोई भी बड़ा उलटफेर करने में सक्षम हैं।

2 min read
Google source verification
uruguay-senegal-and-serbia-may-prove-to-be-dark-horses-in-the-fifa-world-cup-2022.jpg

विश्व कप में बड़ा उलटफेर कर सकती हैं ये टीमें, उरुग्वे सबसे बड़ी छिपी रुस्तम।

FIFA World Cup 2022 : फीफा विश्व कप 2022 की तैयारी तेज हो गई है। 20 नवंबर को फुटबाल के इस महाकुंभ का धमाकेदार आगाज होगा। इस बार ब्राजील, अर्जेंटीना और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों को खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन, उरुग्वे जैसी कुछ अन्य टीमें हैं, जिन्हें कमतर नहीं आंका जा सकता। फीफा विश्व कप में हर बार कई टीमें ने प्रदर्शन से सभी हैरान किया है। ज्ञात हो कि 2018 के विश्व कप में रूस ने ग्रुप दो मैच जीतने के बाद टॉप 16 टीम के राउंड में स्पेन की छुट्‌टी कर दी थी। हालांकि रूस क्वार्टर फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में हार गया था। इस बार भी कई टीमें बड़ा उलटफेर कर सकती हैं।

उरुग्वे सबसे बड़ी छिपी रुस्तम

बता दें कि दो बार चैंपियन रह चुकी उरुग्वे की टीम के लिए इस बार फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनाना आसान नहीं रहा। 2021 में उरुग्वे आखिरी चार मैच हारी थी, लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के बूते वापसी कर सभी को चौंका दिया है। 2022 में उरुग्वे अब तक अजेय है। उरुग्वे के खिलाड़ियों की बात करें तो टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों अच्छा समावेश है।

उरुग्वे में डिएगो गोडिन, एडिनसन कैवानी और लुइस सुआरेज जैसे दिग्गज हैं, जो किसी भी टीम के खिलाफ बड़ा उलटफेर करने में माहिर हैं। इनके साथ ही फेडे वाल्वरडे, मटियास वेसिनो और रोड्रिगो बेंटानकुर जैसे खिलाड़ी से पार पाना किसी के लिए आसान नहीं होने वाला। डार्विन नुनेज इस टीम को और भी खतरनाक बना देते हैं। उरुग्वे ग्रुप एच में पुर्तगाल, घाना और दक्षिण कोरिया को हराकर टॉप 16 राउंड में भी बड़ा उलटफेर करने में सक्षम है।

सेनेगल बड़ा उलटफेर करने में सक्षम

सेनेगल की टीम के दिग्गज सादिया माने चोट के चलते विश्व कप के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे। सादिया की गैरमौजूदगी में भी कई खिलाड़ी हैं, जो ग्रुप मुकाबलों में विपक्षी टीमों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। ग्रुप मैचों में सेनेगल मेजबान कतर के साथ एक्वाडोर और नीदरलैंड काे हरा सकती है।

सादिया माने गैरमौजूदगी में गोलकीपर एडौर्ड मेंडी, मिडफील्ड इद्रिसा गना गुए और डिफेंडर कालिदौ कौलीबली कमाल का खेल दिखा सकते हैं। जबकि इस्माइला सर्र, बंबा डिएंग और बोलेये दीया दमदार अटैकिंग प्लेयर्स हैं। सेनेगल टीम अनुशासन के साथ बड़ा उलटफेर करने में सक्षम है।

यह भी पढ़े - लियोनल मैसी ने अर्जेंटीना को नहीं, इन तीन देशों को बताया फीफा का प्रबल दावेदार

सर्बिया लय में आई तो अच्छी टीमों पर पड़ेगी भारी

सर्बिया बेहद साधारण प्रदर्शन कर फीफा वर्ल्ड कप में पहुंची है। लेकिन, अगर सर्बिया लय में आई तो अच्छी-अच्छी टीमों को सकती है। सर्बिया ग्रुप जी में ब्राजील, कैमरून और स्विट्जरलैंड के साथ है। सर्बिया के लिए अलेक्जेंडर मित्रोविक लय में लौट चुके हैं। दुसान व्लाहोविक 2018 में कुछ खास नहीं कर सके थे, लेकि उनके पिछले कुछ सीजन शानदार रहे हैं।

मिडफील्ड में दुसान के साथ सर्गेज मिलिंकोविक-सैविक टीम को मजबूती देते हैं। फिलिप कोस्टिक के सहारे मित्रोविक और व्लाहोविक स्कोर कर सकते हैं। सर्बिया की टीम डिफेंस में अच्छा खेल दिखाती है तो वह विपक्षी पर भारी पड़ सकती है।

यह भी पढ़े - आईपीएल और फीफा वर्ल्ड कप के टिकट रेट में जमीन-आसमान का अंतर