31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA: लियोनल मैसी ने अर्जेंटीना को नहीं, इन तीन देशों को बताया फीफा विश्व कप का प्रबल दावेदार

पूर्व में दो बार चैंपियन रह चुकी अर्जेंटीना की टीम 22 नवंबर को सऊदी अरब के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी और ग्रुप सी में मैक्सिको और पोलैंड से भी भिड़ेगी। मैसी अपना पांचवां और आखिरी विश्व कप खेलेंगे, जो जर्मनी में 2006 के टूर्नामेंट में पहली बार फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर दिखाई दिए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 16 Nov 2022, 1:23 PM IST

fifa_messi.png

FIFA World Cup 2022: फुटबॉल का महाकुंभ कहा जाने वाला फीफा वर्ल्ड कप 20 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले अर्जेंटीना के कप्तान और दिग्गज लियोनल मैसी ने इस खिताब की प्रबल दावेदार टीमों का खुलासा किया है। मैसी के मुताबिक ब्राजील, फ्रांस और इंग्लैंड इस टूर्नामेंट में सबसे अच्छी टीम हैं और खिताब की प्रबल दावेदार भी हैं। दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (कॉनमेबॉल) के साथ एक इंटरव्यू में मेसी ने कहा, 'जब भी हम दावेदार टीम के बारे में चर्चा करते हैं, तो हमारे सामने एक ही टीम का नजरिया रहता है।'

पूर्व में दो बार चैंपियन रह चुकी अर्जेंटीना की टीम 22 नवंबर को सऊदी अरब के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी और ग्रुप सी में मैक्सिको और पोलैंड से भी भिड़ेगी। मैसी अपना पांचवां और आखिरी विश्व कप खेलेंगे, जो जर्मनी में 2006 के टूर्नामेंट में पहली बार फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर दिखाई दिए थे। 35 वर्षीय पेरिस सेंट-जर्मेन के फॉरवर्ड ने कहा, "हमारे पास टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं, जो विश्वकप खेलने के लिए काफी उत्साहित है।" जुवेंटस राइट-बैक डेनिलो ने भी कहा है कि ब्राजील इस तथ्य को नहीं छुपा सकता है कि वे फीफा विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं।

पांच बार की विश्व चैम्पियन टीम ग्रुप जी में स्विटजरलैंड और कैमरून से भिड़ने से पहले 24 नवंबर को सर्बिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। डेनिलो ने ट्यूरिन में ब्राजील के पूर्व-विश्व कप प्रशिक्षण शिविर के दौरान संवाददाताओं से कहा, "टीम पूरी तरह तैयार है। खिलाड़ी पूरे जोश से भरे हुए हैं।" ब्राजील ने 14 जीत, तीन ड्रॉ के साथ दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर में शीर्ष स्थान हासिल करके फुटबॉल के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नार्मेंट में सीधा स्थान हासिल किया।

डेनिलो ने कहा, उन्हें और उनके साथियों को गर्व और जिम्मेदारी का अहसास है क्योंकि वे अपने देश में 200 मिलियन से अधिक फुटबॉल प्रशंसकों के प्रिय हैं। डैनिलो ने आगे कहा, "हमारे पास महत्वपूर्ण फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के लिए खेलते हैं। जब हम राष्ट्रीय टीम की टीशर्ट पहनकर मैदान पर जाते हैं, तो खिलाड़ी हमेशा टीम की जीत के लिए आगे अपना कदम बढ़ाते हैं।"

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल