11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फुटबॉल

VIDEO: देखिए ज्लातान इब्राहिमोविक ने कैसे दागा अपने करियर का 500वां गोल

स्वीडन के करिशमाई स्ट्राइकर ज्लातान इब्राहिमोविक 500 गोल करने वाले तीसरे ऐसे फुटबाल खिलाड़ी हैं जो अभी खेल रहे हैं।

Google source verification

image

Akashdeep Singh

Sep 17, 2018

नई दिल्ली। स्वीडन के करिशमाई स्ट्राइकर ज्लातान इब्राहिमोविक ने शनिवार देर रात यहां अपने करियर का 500वां गोल दागा। इसके साथ ही वह दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। पुर्तगाल के रोनाल्डो और अर्जेटीना के मेसी भी अपने करियर में 500 गोल दाग चुके हैं। 36 वर्षीय इब्राहिमोविक 500 गोल करने वाले तीसरे ऐसे फुटबाल खिलाड़ी हैं जो अभी खेल रहे हैं। एमएलएस के एक मुकाबले में एलए गैलेक्सी के लिए खेलने वाले ज्लातान ने टोरंटो एफसी के खिलाफ कलात्मक तरीके से गेंद को गोल में डालते हुए यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि, उनके दमदार गोल के बावजूद टोरंटो इस मैच को 5-3 से जीतने में सफल रही। ज्लातान ने अपने क्लब करियर के 747 मैचों में 438 गोल किए हैं जबकि वह अपने देश के लिए 114 मैचों में 62 गोल दागने में सफल रहे हैं। उन्होंने गैलेक्सी के लिए अभी तक 18 मैचों में 17 गोल किए हैं।