6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला फुटबॉल : ओलम्पिक क्वालीफायर-2 में भारत ने नेपाल को 3-1 से हराया, लगातार दूसरी जीत

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने ओलंपिक क्वालीफायर-2 के दूसरे मुकाबले में नेपाल को 3-1 से हराया। भारत ने पहले मुकाबले में इंडोनेशिया को 2-0 से हराया था। ग्रुप-ए में दो जीत के साथ शीर्ष स्थान पर भारत काबिज हो गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
भारतीय महिला फुटबॉल टीम

महिला फुटबॉल : ओलम्पिक क्वालीफायर-2 में भारत ने नेपाल को 3-1 से हराया, लगातार दूसरी जीत

मांडले (इंडोनेशिया)। ओलंपिक में प्रवेश करने के लिए इंडोनेशिया में खेले जा रहे क्वालीफायर मैच में शनिवार को भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने नेपाल को हरा दिया। इंडोनेशिया के मांडले में जारी एफसी ओलम्पिक-2020 क्वालीफायर के दूसरे राउंड के दूसरे मैच में नेपाल को 3-1 से हरा दिया। यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने इंडोनेशिया को 2-0 से हराया था।

2020 यूईएफए यूरो क्वालीफायर्स: स्टर्लिग की हैट्रिक से जीता इंग्लैंड, चेक गणराज्य को 5-0 से दी करारी शिकस्त

ग्रुप-ए में शीर्ष पर भारत

बता दें कि इस जीत के साथ भारत ग्रुप-ए में छह अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में ग्रेस और संजू ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन मुकाबले के छठे मिनट में नेपाल की पूनम मगर ने छठे मिनट में आत्मघाती गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि इसके अगले मिनट में ही निरु थापा ने गोल कर स्कोर बराबरी पर ला दिया। इसके बाद संजू नौंवें और 25वें मिनट में गोल करने का मौका चूक गईं और पहला हाफ 1-1 से बराबर रहा। दूसरे हाफ में 60वें मिनट में संध्या की गोल से भारत ने मुकाबले में 2-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद 78वें मिनट में कप्तान आशलता ने भी गोल दागकर भारत को 3-1 की शानदार जीत दिला दी। नेपाल के लिए निरु थापा ने एकमात्र गोल किया।

खेल समाचार ( Sports News ) से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं क्रिकेट, फुटबॉल समाचार ( football News ), हॉकी, टेनिस के हर अपडेट.