28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#CoronaVirus-कोई मास्क बना कर, तो कोई पेंटिंग्स से दे रहा सुरक्षा के संदेश

टेलरिंग के हुनर से बना रहे मास्क, कर रहे नि:शुल्क वितरित ड्यूटी के साथ मानव सेवा का धर्म भी निभा रही पुलिस अपने हाथों से बने मास्क बांट रही महिला पुलिस कर्मी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाडरवारा

•

image

Arun Shrivastava

•

Updated: 18 Apr 2020, 4:31 PM IST

कोई मास्क बना कर, तो कोई पेंटिंग्स से दे रहा सुरक्षा के संदेश

टेलरिंग के हुनर से बना रहे मास्क, कर रहे नि:शुल्क वितरितड्यूटी के साथ मानव सेवा का धर्म भी निभा रही पुलिस अपने हाथों से बने मास्क बांट रही महिला पुलिस कर्मी

गाडरवारा। इन दिनों शहरों से लेकर गांव तक कोरोना वायरस के विरुद्ध युद्ध में राष्ट्र के साथ कदम से कदम मिला कर खड़ा है। लोगों की भोजन, दवाओं एवं हर प्रकार से मदद करने के साथ लोगों को सुरक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के संदेश एवं मास्क, सेनेटाइजर आदि के वितरण से समाजसेवी अपना धर्म निभा रहे हैं। समीपी चीचली नगर में भारतीय कलाकार संघ चीचली द्वारा सड़क पर कोरोना वायरस को लेकर नि:शुल्क पेंटिंग की गई है। लोगो को जागरूक बनाने के लिये अपने खर्चे से चीचली के पेंटरों द्वारा उक्त पेंटिंग की गई। जिसमें कोरोना से जंग परिवार के संग का देश देते हुए लोगों से लाक डाउन का पालन करते हुए घरों पर ही रहने की अपील की गई है। इस पेंटिंग में घर के बाहर कोरोना वायरस रूपी खतरा घूमने, घर पर ही रहने एवं मास्क लगाने का संदेश चित्रों के माध्यम से दिया गया है। बताया गया है चीचली के पेंटर रामलाल बाबा, अमीन खान, विनोद कुशवाहा, लखन धुर्वे सभी चीचली निवासी पेंटरों ने उक्त कार्य किया है।
टेलरिंग के हुनर से बना रहे मास्क, कर रहे नि:शुल्क वितरित
ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्र के टेलर भी अपना कर्तव्य मान कर इन दिनों कपड़ों के बजाय लोगों को बचाने मास्क बना रहे हैं। जो लोगों को घरों में रहने बेहद जरूरी होने पर मास्क लगाकर बाहर निकलने की सीख दे रहे हैं। नगर से सटे ग्राम जमाड़ा के समाज सेवी पप्पू नामदेव इस समय स्वयं ही मास्क बनाकर वितरित कर रहे रहे हैं। साथ ही आम जनों को वायरस संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोने के तरीके सिखा रहे हैं। ज्ञात हो कि ग्राम जमाड़ा निवासी टेलर पप्पू नामदेव की पलोटनगंज गाडरवारा में टेलङ्क्षरग की दुकान है, जो इन दिनों लोगों को मास्क बनाकर प्रदान कर रहे हैं।
ड्यूटी के साथ मानव सेवा का धर्म भी निभा रही पुलिस
अपने हाथों से बने मास्क बांट रही महिला पुलिस कर्मी
सांईखेड़ा-गाडरवारा। जहां पुलिस दिन रात सेवा देकर लोगों की सुरक्षा कर रही है। वहीं इतने व्यस्त समय के बावजूद अनेक पुलिस कर्मी मास्क आदि का निर्माण कर लोगों को अतिरिक्त सुरक्षा भी उपलब्ध कराने में भी पीछे नही हैं। इसी प्रकार सांईखेड़ा थाने में पदस्थ महिला आरक्षक रश्मि राजपूत अपने हाथों से बनाए हुए मास्क लोगों को वितरित कर रही हैं। ऐसे ही गत दिवस भी उन्होंने झिकोली चेक पोस्ट पर लोगों को मास्क बांटे एवं घरों में रहने की सलाह दी। लोगों ने इस कार्य की व्यापक सराहना की है। उल्लेखनीय है कि नगरों एवं कस्बों में तो मास्क फिर भी किसी तरह उपलब्ध हो जाते हैं। लेकिन गांवों में मास्क मिलना बहुत मुश्किल होता है, इससे ही उक्त पुलिस कर्मी महिला ने स्वयं मास्क बनाकर देने का निर्णय लिया।