
खुद के साथ दूसरों की जान से हो रहा खिलवाड़
साईंखेड़ा नगर में सुबह शाम मोटर साइकिल व साइकिल पर कुछ सब्जी बेचने वाले इस तरह से सब्जी बेचते हैं। जैसे उन्हें सुरक्षा कवच प्राप्त हो गया हो, कुछ लोग बिना मास्क लगाए सब्जी बेचते हैं। सब्जी लेने वाले स्वयं अपने हाथ से सब्जी उठाते हैं। वहीं रुपयों का लेनदेन भी असावधानीपूर्वक हो रहा है। नगर के लोगों का प्रशासन से अनुरोध है कि सब्जी बेचने वाले एवं दूध बेचने वालों को पंजीकृत कर उनको पहचान पत्र दिए जाना चाहिए। साथ में उनको विशेष दिशा निर्देश दिए जाना चाहिए। सभी के पास अनिवार्य रूप से सेनेटाइजर होना चाहिए, जिससे वह अपने हाथ बार बार साफ कर सकें। वहीं उन्हें निर्देश दिए जाएं कि किसी ग्राहक को सब्जी टच न करने दें। सब्जी वाले अपने साथ एक हैंगिंग डिब्बे में सेनेटाइजर या शैंपू साबुन का घोल रखें, लोगों से मिलने वाले सारे नोट उसी में डालते जाएं और उसी में से जो वापस देना पड़े वापस दें। भले ही नोट गीले क्यों न हो जाएं, लेकिन सावधानी जरूरी है। ऐसे ही दूधवाले अपने हाथों में दस्तान गले में रुमाल और चेहरे पर मास्क पहने रहना चाहिए। साथ में सैनिटाइजर अनिवार्य हों। पास के दूसरे जिले के गांव से आने वाले सब्जी वालों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
इनका कहना,,
बाहर ग्रामीण क्षेत्रों से बाइक एवं साइकिल पर आने वाले सब्जी बेचने वालों को समझाइश दी जा रही है कि मास्क लगाएं एवं जहां सब्जी बेची जाएगी उस स्थान पर भीड़ न लगाएं। सब्जी खरीदते एवं बेचते हुए दूरी बनाएं हाथ में ग्लब्स लगाएं। जो नियम का पालन नहीं कर रहे ऐसे सब्जी वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
आशीष बोपचे, थाना प्रभारी साईंखेड़ा
Published on:
20 Apr 2020, 3:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.