
आपस में विवाद होने पर पति ने की पत्नि की हत्या
गाडरवारा। थाना गाडरवारा के अंतर्गत समीपी ग्राम बेलखेड़ी में पति पत्नी के आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार बेलखेड़ी गांव निवासी रिंकी पति ओमप्रकाश नौरिया (25) को शुक्रवार दोपहर करीब 11.30 बजे उसके पति ओमप्रकाश नौरिया ने लकड़ी का पाया सिर पर दे मारा जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त संपूर्ण घटना उनके पांच वर्षीय पुत्र आकाश नौरिया ने देखी और उसने खेत में जाकर अपने दादा दादी को इसकी खबर दी। सूचना मिलते ही गाडरवारा से एसडीओपी सीताराम यादव, टीआई विजय सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना कर मृितका के शव का पंचनामा तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने इस संबंध में पत्नि के हत्यारे पति ओमप्रकाश नौरिया को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। एसडीओपी यादव के बताए अनुसार मृतिका का पति गाडरवारा में निवास करता है और नवरात्र की पूजन करने दोनों पति पत्नि अपने गांव बेलखेड़ी गए हुए थे। आरोपी की पत्नि रिंकी नौरिया द्वारा अपने पति से गाडरवारा चलने की जिद करने पर कहासुनी एवं वाद विवाद होने पर उसने पास में रखा लकड़ी का पाया उसके सिर पर दे मारा, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।
Updated on:
3 Apr 2020, 6:05 PM IST
Published on:
3 Apr 2020, 6:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.